चित्रकूट: 20 गांव को मिलेगी रोशनी, IAS अफसर ने उठाया ये कदम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


धीरेन्द्र शुक्ला/चित्रकूट. बुंदेलखंड के चित्रकूट में आईएएस अफसर अभिषेक आनंद की मेहनत रंग ला रही है. चित्रकूट के डीएम ने बैठक करके तैयारियां पूरी कर ली है.जल्द ही 20 गांवों को नई रोशनी मिलेगी.रात्रि में गांव में लाइट चली जाने के बाद अंधेरा रहता था. इसकी वजह से डीएम अभिषेक आनंद ने खास बैठक करके निर्देश जारी कर दिए हैं. इन गांव में बिजली होने के साथ-साथ सोलर लाइट होना भी बेहद जरूरी है.

डीएम कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के 20 गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की बात हुई.जिले के 20 गांवों में 10/10 लाइटों की स्थापना की जाएगी.जिलाधिकारी ने यूपीनेडा से कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार गांवों को चिन्हित कर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए.खासकर उन गांव को चिन्हित किया जाना चाहिए जिन गांव में वास्तविकता में बिजली की कटौती ज्यादा होती है. वहां पर सोलर लाइट लगने से गांव में उजाला होना बेहद जरूरी है.

डीएम के बयान
डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि सौर ऊर्जा से पथ प्रकाश की व्यवस्था होने पर गांव में सामाजिक उत्थान के साथ ग्रामीण परिवेश में कार्य क्षमता, सामाजिक सुरक्षा आदि के बोध के साथ स्वच्छ माहौल बनेगा. सोलर लाइट लगने के बाद बुंदेलखंड के चित्रकूट में गांव का निर्माण होगा और गांव रात में भी जगमग हो उठेगा. चित्रकूट के डीएम अभिषेक आनंद ने बैठक में लिया है और आदेश जारी कर दिया है. अब गांव चिन्हित होते ही सोलर लाइट लग जाएगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें