
हाइलाइट्स
बाड़मेर के मंडली थाना इलाके में हुई वारदात
वारदात के समय घर पर महिला स्वयं और बच्चे ही थे
पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को दी पूरी घटना की जानकारी
बाड़मेर. भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बसे बाड़मेर (Barmer) जिले में एक बार फिर से सामूहिक हत्याकांड और आत्महत्या (Mass Murder and Suicide) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पहले अपने चार बच्चों को लोहे के ड्रम में बंद कर मौत के घाट उतार दिया. बाद में खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. वारदात की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. वारदात के बारे में जिस किसी ने भी सुना तो वह सन्न रह गया. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. वह पूरे मामले की जांच में जुटी है. प्रथमदृष्टया वारदात का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है.
पुलिस के अनुसार वारदात बाड़मेर जिले के मंडली थाना इलाके के बानियावास गांव की ढाणी में हुई. वहां शुक्रवार को जेठाराम की पत्नी उर्मिला ने पहले अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (6), विमला (3) और मनीषा (2) को लोहे के ड्रम में बंद कर मौत के घाट उतार दिया. बाद में खुद ने भी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
भाई ने लगाया पवित्र रिश्ते पर कलंक, बहन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, सदमे में डूबा परिवार
आपके शहर से (बाड़मेर)
पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को दी घटना की जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत पुलिस जाब्ते के साथ वहां पहुंचे. वहां उन्होंने पांचों शवों को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारीयों को इसकी सूचना दी. उसके बाद बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा मौके पर पहुंचे. मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने वहां से साक्ष्य जुटाए. बाद में शवों को कल्याणपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने वारदात के बाद मृतका उर्मिला के पीहर पक्ष को सूचना दी है.
पारिवारिक विवाद को माना जा रहा है वजह
उनके आने के बाद अब आज सभी शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. उसके बाद उनकी ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी. प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है. उर्मिला का पति बाहर खान में मजदूरी करता है. वारदात के समय वह घर नहीं था. पुलिस वारदात के वास्तविक कारणों की तह में जाने प्रयास कर रही है.
बाड़मेर में बढ़ रहे हैं इस तरह के मामले
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले में सामूहिक हत्याएं और आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं. हालांकि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से एनजीओ के जरिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस तरह की वारदातों से पुलिस और प्रशासन भी खासा चिंतित है.
.
Tags: Barmer news, Crime News, Murder case, Rajasthan news, Suicide
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 10:42 IST








