मोहब्बत की खौफनाक कहानी: रात को अपने दोस्तों के साथ निकला था युवक, फिर सुबह पसरा सन्नाटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. सारण के मशरक में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जहां मशरक थाना क्षेत्र के धौरी गोपाल गांव के युवक की प्रेम प्रसंग में पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची मशरक पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान धौरी गोपाल गांव निवासी राजेंद्र साह का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार साह के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि युवक का प्रेम प्रसंग सेमरी पंचायत के गोढ़ना स्टेडियम के पास किसी लड़की से था. सोनू बीती रात दोस्तों के साथ अपने घर से निकला था. वहीं पर लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया. सोनू देर रात तक घर नहीं लौटा. परिजन इस दौरान खोजबीन कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि घर में बिना बताए गांव के लड़कों के साथ ही बाइक से निकल गया था. शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे मजदूर की नजर स्टेडियम के पास घायल अवस्था में सोनू पर पड़ी तो इसकी जानकारी परिजनों को दी. हालांकि परिजनों से पहले निजी क्लीनिक ले गए. लेकिन वहां से छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

युवक की मौत के बाद चर्चाओं का बाजार है गर्म
अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी. हालांकि युवक की मौत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है. लोगों का मानना है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही युवक की पिटाई कर दी गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोढ़ना स्टेडियम से क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Brutal crime, Love affair

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें