Odisha Train Accident: पंडित नेहरू खिलाफ थे, फिर भी लाल बहादुर शास्त्री ने… शरद पवार ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पुणे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एक दुर्घटना होने पर अपना इस्तीफा दे दिया था. इसी के साथ ही उन्होंने शुक्रवार को ओडिशा में हुए एक दर्दनाक रेल दुर्घटना के बाद अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग भी की.

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘जब लाल बहादुर शास्त्री रेल मंत्री थे, तब एक दुर्घटना हुई थी और एक हादसा फिर से हुआ है. उसके बाद, जवाहरलाल नेहरू इस बात के खिलाफ थे कि शास्त्री इस्तीफा दें, लेकिन शास्त्री ने कहा कि यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया. आज देश के सामने उसी तरह की एक घटना है, राजनेताओं को संभावित कदम उठाने चाहिए.’

Tags: Ashwini Vaishnaw, Odisha Train Accident, Sharad pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें