पिज्जा टोस्ट सैंडविच बच्चों का संडे बना देगा स्पेशल, स्वाद सभी करेंगे पसंद, ईजी ब्रेकफास्ट रेसिपी करें फॉलो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वीकएंड पर बच्चों को पिज्जा टोस्ट सैंडविच परोस सकते हैं.
पिज्जा टोस्ट सैंडिवच आसानी से बनने वाली टेस्टी फूड डिश है.

पिज्जा टोस्ट सैंडविच रेसिपी (Pizza Toast Sandwich Recipe): पिज्जा का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर चमक आ जाती है. रविवार यानी छुट्टी के दिन अगर आप कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो पिज्जा टोस्ट सैंडविच को ट्राई कर सकते हैं. खासतौर पर अगर बच्चों का संडे आप स्पेशल बनाना चाहते हैं तो उन्हें नाश्ते में पिज्जा टोस्ट सैंडविच परोस सकते हैं. घर पर ही आसानी से तैयार होने वाला पिज्जा टोस्ट सैंडविच बच्चे बेहद चाव से खाते हैं. वीक एंड को सेलिब्रेट करने के लिए ब्रेकफास्ट में सबी को पिज्जा टोस्ट सैंडविच परोसना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
पिज्जा टोस्ट सैंडविच एक ऐसी रेसिपी है जो कि बेहद आसानी से तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए ब्रेड के साथ आलू, प्याज समेत अन्य सब्जियों और मसालों का प्रयोग किया जा सकता है. आपने अगर कभी पिज्जा टोस्ट सैंडविच की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई ईजी रेसिपी से इसे बना सकते हैं.

पिज्जा टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 8
चीज़ स्प्रेड – 2 टेबलस्पून
चीज़ स्लाइस – 4
आलू उबले – 2
प्याज – 1
शिमला मिर्च – 1
मिक्स हर्ब – 1 टी स्पून
मेयोनीज – 2 टी स्पून
चिली सॉस – 1 टी स्पून
चिली फ्लेक्स – 1 टी स्पून
लहसुन – 5-6 कलियां
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 3 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते – 1 टेबलस्पून
टमाटर सॉस – 2 टेबलस्पून
काला नमक – 1/4 टी स्पून
बटर – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: अदरक-लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक करना है स्टोर? इस तरीके से बनाएं, नहीं होगा खराब!

पिज्जा टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर पिज्जा टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए प्याज, शिमला मिर्च के बारीक टुकड़े काट लें. इसके बाद हरा धनिया और हरी मिर्च भी बारीक काट लें. अब आलू को उबालें और उबलने के बाद ठंडा होने दें, फिर छिलके उतारकर एक बाउल में उन्हें मैश कर लें और अलग रख दें. इसके बाद मिक्सर की मदद से हरी मिर्च, धनिया, अदरक, लहसुन को डालकर ग्राइंड करें. इसमें जीरा पाउडर, काला नमक और स्वाद के अनुसार सादा नमक डालकर भी पीसें.

अब इस पिसे हुए पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर उसमें सॉस, चीज़ और मेयोनीज़ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब मैश आलू वाली बाउल लें और उसमें बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स और मिक्स हर्ब्स को डालकर मिलाएं. इसमें भी स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें.

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी बनाना है बेहद आसान, इस तरीके से मिनटों में होगी तैयार, बढ़ा देगी खाने का मज़ा

अब ब्रेड स्लाइस को लेकर उस पर मक्खन लगा दें. मक्खन फैलाने के बाद ऊपर हरी चटनी लगाएं. इसके बाद स्लाइस के ऊपर आलू की स्टफिंग चारों ओर फैला दें. इसके ऊपर चीज़ स्लाइस रखें. अब एक दूसरी ब्रेड स्लाइस लें और सबसे ऊपर रखकर इसे बंद कर दें. इसके बाद सैंडविच टोस्टर लेकर उसके दोनों ओर मक्खन लगाएं. उसमें पिज्जा टोस्ट सैंडविच रखकर टोस्ट करें.
सैंडविच को लगभग 10 मिनट तक बेक करें जिससे दोनों ओर से अच्छी तरह से सिककर गोल्डन ब्राउन हो जाए. सैंडविच सिकने के बाद उसे एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे पिज्जा टोस्ट सैंडविच तैयार कर लें. चाहें तो इन्हें बीच में से काटकर ऊपर से चीज़ को कद्दूकस कर डाल दें. गर्मागर्म सैंडविच को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें