
हाइलाइट्स
HDFC बैंक 7 दिनों 10 साल की एफडी की पेशकश कर रहा है.
बैंक ने दो स्पेशल एफडी स्कीम भी लॉन्च की है.
इस स्पेशल एफडी में ग्राहक ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.
HDFC Bank Special Fixed Deposit: एफडी सुरक्षित निवेश का विकल्प तो है ही लेकिन अब यह अच्छे रिटर्न का भी जरिया बन गई है. बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में काफी इजाफा किया है. कई बैंक स्पेशल एफडी (special fd schemes) भी दे रहे हैं जिसमें ब्याज दर आम एफडी से भी ज्यादा है. इनमें से एक एचडीएफसी बैंक भी है. बैंक ने हायर इंटरेस्ट रेट की पेशकश करते हुए सीमित टेन्योर के लिए दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान (bank fd) लॉन्च किए हैं. दोनों एफडी पर दी जा रही ब्याज दर निवेशकों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प है. वहीं, बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर देने की घोषणा की है.
एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट (HDFC Bank Special Edition Fixed Deposit) में 35 महीनों की अवधि के लिए 7.20% की दर से और 55 महीनों की अवधि के लिए 7.25% की दर से ब्याज दिया जाएगा. इस एफडी की खास बात यह है कि इसमें वरिष्ठ नागरिकों यानी सीनियर सिटिजन को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जाएगा.
एचडीएफसी बैंक एफडी दरें (Fixed Deposit Interest Rate)
इन एफडी स्कीम पर एचडीएफसी बैंक अब 7 से 29 दिनों के बीच की एफडी पर 3 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. 30 से 45 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी ब्याज, जबकि 46 दिनों और छह महीने से कम अवधि के बीच की एफडी पर 4.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा. इसी तरह बैंक 6 महीने और एक दिन से लेकर 9 महीने से कम की एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज देगा वहीं 9 महीने और एक दिन और एक साल से कम की जमा राशि के लिए 6 फीसदी की ब्याज दर लागू होगी.
स्पेशल एफडी में होगा कितना होगा फायदा?
इस स्कीम के तहत बैंक एक वर्ष से 15 महीने से कम अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट्स स्कीम पर 6.60 फीसदी ब्याज दर और 15 महीने और 18 महीने से कम अवधि की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दर दे रहा है, जबकि 18 महीने से 2 साल 11 महीने से कम अवधि की जमा पर 7% की ब्याज दर देय होगी. बैंक ने 35 महीने की अवधि के साथ एक स्पेशल एडिशन एफडी पेश किया है, जिसमें 7.20 फीसदी की ब्याज दर और 4 साल, 7 महीने की अवधि पर 7.25 फीसदी की ब्याज दर प्रदान की जा रही है. 55 महीने की इस विशेष एफडी के अलावा बैंक अन्य एफडी पर 7 फीसदी ब्याज का भुगतान करेगा.
.
Tags: Bank FD, FD Rates, Fixed deposits, HDFC, Hdfc bank
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 10:36 IST








