हाइलाइट्स
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश ने वीकेंड को कूल बना दिया है.
हालांकि मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना जताई है.
अगले सप्ताह बुधवार को ताममान 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
नई दिल्ली. दिल्ली-NCR के लिए मौसम विभाग (IMD) ने तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान किया था. लेकिन दिल्ली-NCR के लोगों की नींद बारिश से खुली है. दरअसल देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में सुबह-सुबह झमाझम बारिश (Delhi-NCR Rain) शुरू हो गई है. दिल्ली के कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं.
इससे पहले मई के आखिरी हफ्ते में कुछ दिनों तक लगातार बारिश और बूंदाबांदी ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना रखा था. हालांकि IMD ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई है. रविवार सुबह मौसम विभाग जानकारी दी कि दिल्ली के अधिकांश स्थानों (सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई हवाई अड्डा, आयानगर), एनसीआर (लोनी देहात, बहादुरगढ़, गाजियाबाद) के आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?, इस पद पर रहकर क्या काम करने होते हैं

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

मेट्रो स्टेशन के नाम के आगे लिखा जा सकेगा ब्रांडों का नाम! ट्रेन में भी होगी घोषणा, DMRC ने की बैठक

अगर आप भी है चूड़ियों के शौकीन तो दिल्ली का ये मार्केट रहेगा आपके लिए बेस्ट

स्वाद का सफ़रनामा: एनर्जी बूस्टर है छुहारा, हवन-पूजन में इस्तेमाल होता है यह सूखा मेवा, दिलचस्प है इसका इतिहास

Sports Quota benefits: स्पोर्ट्स कोटा क्या होता है, इससे कहां और किसे मिलता है लाभ

Sadhvi Story: 25 साल की उम्र में बन गईं साध्वी, अमेरिका के यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई, दिलचस्प है पूरी कहानी

नोएडा के 38 बिल्डरों पर UPPCB ने ठोका 76 करोड़ का जुर्माना, 15 दिन में करना होगा जमा

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगे में दोषी करार पिता-पुत्र को 3 और 7 साल की सजा, कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

पंजाब में भगवंत मान सरकार का अनोखा आदेश, गर्मी की छुट्टियों में छात्र रोजाना सीखेंगे पंजाबी भाषा का एक नया शब्द
वहीं IMD ने शनिवार को बताया था कि राजधानी में बीते दिन आसमान साफ रहा. तेज धूप निकलने से पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई. IMD ने शनिवार देर रात आंशिक बादल छाने का अनुमान लगाया था. IMD ने कहा था कि रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके बाद अगले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी.
अगले सप्ताह बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में कई दिन लगातार तेज हवाएं और बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ था. लेकिन अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. IMD ने भविष्यवाणी की है कि अगले सप्ताह बुधवार को ताममान 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में अभी भी मौसम में नरमी बरकरार है और हल्की बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं.
.
Tags: Delhi Weather Update, Rain in Delhi NCR
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 07:44 IST








