
नालंदा. नालंदा के सरमेरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एक जंगली हाथी देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल. हालांकि हाथी बिना किसी को नुकसान पहुंचाए पटना जिला के मोकामा टाल क्षेत्र की ओर निकल पड़ा. अचानक ग्रामीणों की नजर क्षेत्र में घूम रहे एक हाथी पर पड़ी, इसके बाद यह बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. हालांकि यह हाथी कहां से भटकर आया इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है. वहीं हाथी दिखे जाने से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. दोपहर में आखिरी बार हाथी सरमेरा गांव के खलिहान में देखा गया था. इसके बाद पटना क्षेत्र में हाथी निकल पड़ा.
हाथी देखे जाने की जानकारी वन विभाग को दी गई
वहीं, सरमेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हाथी देखे जाने की जानकारी मिलने के उपरांत इस बात की सूचना वन विभाग को दे दी गई है. वहीं ग्रामीणों से अपील की गई है कि उन्हें दोबारा जब भी हाथी दिखे तो इस बात की तत्काल सूचना उन्हें स्थानीय थाना या वन विभाग को दे ताकि हाथी को रेस्क्यू कर जंगल में ले जाया जा सके.
स्थानीय लोग अभी भी दहशत
फिल्हाल इसकी सूचना के बाद स्थानीय लोग अभी भी दहशत के साए में जी रहे हैं. क्योंकि उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि हाथी कहां छुपा है या फिर यहां से निकल जा है. इसके साथ ही यह विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया जाता है कि वन विभाग की टीम हाथी की रेस्क्यू के लिए टाल क्षेत्रों में तलाश कर रही है. लेकिन उसका पता अभी तक नहीं चल पाया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 07:29 IST








