Weather Update: दिल्ली-NCR सहित 21 राज्यों में बारिश, 5 में चलेगी हीटवेव, इस राज्य में गिर सकते हैं ओले, जानिए देश का मौसम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rain) या बूंदाबांदी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 4 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 3 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर बिजली के साथ ओले गिरने (Hailstorm) की संभावना जताई है. देश के 21 राज्यों में आज बारिश होने की उम्मीद है. इस साथ ही 5 राज्यों में लू (Heat Wave) चलने की भी संभावना आईएमडी ने जताई है.

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम राजस्थान में आज अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, आंधी-तूफान (Thunderstorm) और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. तूफान में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी. प्रति घंटे तक रहने की आशंका है. इसके साथ ही ओडिशा में बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी. प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी ने जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे में भी बिजली और तेज आंधी (हवा की गति 30-40 किमी. प्रति घंटे) के साथ बारिश की संभावना जताई है.

इसके साथ ही विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी ने बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में लू के हालात बनने की संभावना जताई है.

Tags: Delhi Weather Update, Weather, Weather news, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें