लॉर्डस टेस्ट 3 दिन में खत्म, 4 गेंद में इंग्लैंड ने लक्ष्य हासिल किया, बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इंग्लैंड ने आयरलैंड को 10 विकेट से पराजित किया
मेजबान टीम के सामने 11 रन का लक्ष्य था

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज से पहले आयरलैंड (IRE vs ENG) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की है. बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ने 3 दिन के भीतर लॉर्डस टेस्ट पर कब्जा जमा लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. स्टोक्स टेस्ट इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने इस टेस्ट में ना बैटिंग की और ना ही बॉलिंग और ना विकेटकीपिंग. फिर भी उनकी टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही. दोहरा शतक जड़ने वाले ओली पोप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

स्टोक्स (Ben Stokes) की कप्तानी में इंग्लैंड की 13 में से यह 11वीं टेस्ट जीत है. इस टेस्ट मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड के सामने 11 रन का लक्ष्य रखा था. मेजबान टीम ने 4 गेंद के भीतर जीत दर्ज करने में सफल रही. ओपनर जैक क्राउली 4 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं बेन डकेट शून्य के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे. आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 172 रन बनाए. ओपनर जैम्स मैकलम ने सबसे अधिक 36 रन की पारी खेली वहीं कुर्तिस कैंफर ने 33 रन का योगदान दिया वहीं पॉल स्टर्लिंग ने 30 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए वहीं स्पिनर जैक लिच ने 3 शिकार किए.

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स की एशेज में होगी कड़ी परीक्षा, शुरुआती 2 टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान, युवा पेसर को मिला मौका

इसके जवाब में इंग्लैंड ने ओली पोप के 205 और बेन डकेट के 182 रन की पारी के दम पर पहली पारी 4 विकेट पर 524 रन पर घोषित की. जो रूट ने 56 रन की पारी खेली. इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 352 रन की बढ़त मिली. आयरिश टीम दूसरी पारी में 9 विकेट पर 362 रन बनाए. दूसरी पारी में मार्क एडेर ने 88 वहीं एंड्रयू मैकबिर्नी ने नाबाद 86 रन बनाए. हैरी टेक्टर ने 51 रन की पारी खेली. टंग ने दूसरी पारी में डेब्यूटेंट पेसर जोश टंग ने 5 विकेट अपने नाम किए.

Tags: Ben stokes, England, Stuart Broad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें