Saharanpur News: गंदगी फैलाने पर नगर निगम हुआ सख्त ! नालियों में गोबर बहाने वाली आठ पशु डेयरी फार्म पर लगा जुर्माना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निखिल त्यागी/सहारनपुर. नगर निगम सहारनपुर ने सरकार की स्वच्छता मिशन योजना के अंतर्गत महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान के अंतर्गत निगम के अधिकारियों ने नालियों में गोबर बहाने वाली डेयरी का चालान किया. जिससे डेयरी संचालकों में खलबली मच गई. निगम के अधिकारियों ने डेयरी फार्म संचालकों को चेतावनी दी कि सरकार की स्वच्छता मिशन योजना का उल्लंघन न करें.

सहारनपुर नगर निगम ने विभिन्न बस्तियों में नालियों में गोबर बहाने वाली डेयरी फार्म संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर करवाई की और आठ डेयरी फार्म पर करीब 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया. नगर निगम द्वारा डेयरी फार्म संचालकों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि वे पशुओं का गोबर नालियों में न बहाएं. लेकिन इसके बावजूद भी डेयरी फार्म संचालकों का रवैया सुधर नहीं रहा है.

डेयरी फार्म पर नगर निगम ने मारा छापा
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम द्वारा निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्र के नेतृत्व में हुसैन बस्ती, नूर बस्ती व नई बस्ती में डेयरी फार्म संचालकों पर छापा मारा गया. इस दौरान पाया गया कि कुछ डेयरी फार्म द्वारा नाली में गोबर बहाया जा रहा था. इस दौरान कुछ डेयरी फार्म संचालकों के खिलाफ आईजीआरएस पर भी शिकायत की गयी थी.

Tags: Saharanpur news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें