Pilibhit News: अगर आप भी बनना चाहते हैं स्पोर्ट्स कोच तो आपके लिए है सुनहरा मौका, ऐसे करना है अप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सृजित अवस्थी/पीलीभीत: अनुभवी खिलाड़ियों के लिए काम की ख़बर सामने आयी है. खेलों में अपना लोहा मनवा चुके खिलाड़ी अब नई पीढ़ी को पारंगत कर सकेंगे. इसके लिए खेल निदेशालय की ओर से आवेदन मांगे गए हैं. जिला खेल कार्यालय पीलीभीत ने इसकी जानकारी दी है. खेलों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर तक लगातार कवायद की जा रही है.

पीलीभीत की बात की जाए तो पीलीभीत का गांधी स्टेडियम पीलीभीत के खिलाड़ियों के लिए एक मात्र ऐसा संस्थान है. जहां वे अपने खेलों का अभ्यास कर सकते हैं. यहां लंबे समय से तमाम खेलों के कोच के पद ख़ाली पड़े थे. लेकिन हाल ही के दिनों में नए कोच की तैनाती की गई है. अब प्रदेशभर के 44 खेल छात्रावासों के लिए कोच तैनात करने की कवायद शुरू कर दी गई है. इस नियुक्ति में ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन या वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके व खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार व ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजे जा चुके खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी.

सिमरनजीत सिंह ने किया था पीलीभीत का रोशन
अगर पीलीभीत ज़िले की बात की जाए तो यहां का नाता खेलों से लंबे समय से है. यहां के तमाम खिलाड़ी राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पीलीभीत का नाम रोशन कर चुके हैं. हाल ही में ओलंपिक हॉकी टीम में शानदार प्रदर्शन कर सिमरनजीत सिंह ने पीलीभीत का परचम पूरे देश और दुनिया में लहराया था.

प्रक्रिया शुरू करने के दिए गए निर्देश
पूरी प्रक्रिया पर अधिक जानकारी देते हुए पीलीभीत जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि खेल निदेशक केपी सिंह की ओर से कोच की भर्ती किए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशिक्षक पद पर भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक गांधी स्टेडियम स्थित ज़िला खेल कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं.

Tags: Pilibhit news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें