Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए फिर झटपटाया पाकिस्तान, श्रीलंका पर निकाली BCCI की भड़ास, ठुकरा दी पेशकश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एशिया कप 2023 की मेजबानी का निर्णय अभी नहीं हुआ है.
पीसीबी और श्रीलंका क्रिकेट के बीच संबंधों में खटास मानी जा रही है.

नई दिल्ली. एशिया कप (Asia Cup 2023) अब ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन इसकी मेजबानी का निर्णय अभी नहीं निकल पाया है. यूं तो 2023 में टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में थी. लेकिन सुरक्षा के चलते बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद से लगातार एशिया कप मुद्दा विकराल रूप लेता जा रहा है. अब बीसीसीआई से खफा पीसीबी ने अपनी भड़ास श्रीलंका क्रिकेट पर निकाल दी है. अब कई लोगों के मन में सवाल होगा श्रीलंका ने ऐसा क्या कर दिया?

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप को होस्ट करने के लिए श्रीलंका ने एक कदम आगे बढ़ाया था. इसके बाद से ही श्रीलंका क्रिकेट पीसीबी के सर चढ़कर बोला है. इस बात का अंदाजा पीटीआई की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है. इस रिपोर्ट की मानें तो श्रीलंका ने वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान के सामने वनडे सीरीज का सुझाव रखा था. लेकिन श्रीलंका की इस पेशकश को पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने ठुकरा दिया है. पाकिस्तान किसी भी हाल में एशिया कप की मेजबानी छोड़ने के विचार में नहीं है. हालांकि, पाकिस्तान ने एसीसी की बैठक के दौरान हाइब्रिड मॉडल से मैच खेलने का सुझाव रखा था. जिसमें पाकिस्तान ने कम से कम 4 मैच की मेजबानी की पेशकश दी थी. लेकिन बीसीसीआई को इससे संतुष्टि नहीं मिली और वह अपने फैसले पर डटे रहे.

किन देशों से नाराज है पीसीबी?

WTC Final से पहले विराट-रोहित को है भारी दर्द, खो दिए कई फैंस, अब देश दूर मना रहे दुआएं

एशिया कप विवाद पाकिस्तान के लिए काफी फैल चुका है. पीसीबी केवल भारत से ही नहीं बल्कि एशिया के कुछ देशों से नाराज है. भारत के साथ-साथ बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भी पीसीबी के संबंधों में भी खटास है. पीसीबी के आरोप हैं कि दोनों देश बीसीसीआई का सपोर्ट कर रहे हैं. आईपीएल के दौरान दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अहमदाबाद में मौजूद नजर आए थे.

Tags: Asia cup, BCCI, PCB Chairman

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें