Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में कितने लोगों की हुई मौत? ममता बनर्जी के दावों को रेल मंत्री ने बताया बिल्कुल गलत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालासोर. ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव असहमत दिखे. दरअसल बालासोर में दुघर्टनास्थल का जायजा लेने पहुंचीं ममता बनर्जी ने यहां 500 से ज्यादा यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई. हालांकि, वहां मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके इस दावे पर तुरंत ही आपत्ति जताते हुए साफ किया कि मरने वालों की संख्या 238 की पुष्टि हुई है.

ममता बनर्जी ने शनिवार दिन में यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘इस घटना की अच्छी तरह जांच होनी चाहिए. इतने लोगों की जिंदगी चली गई. मैंने तो सुना है कि इसमें (मृतकों की संख्या) 500 भी हो सकता है.’ इस पर वहीं मौजूद रेल मंत्री ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए कहा, ‘अभी तक 238 लोगों की मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है.’

इस पर टीएमसी सुप्रीमो पूछती हैं कि 238 कल था, आज का कितना है? तो अश्विनी वैष्णव जवाब देते हैं कि राज्य सरकार ने जो डेटा दिया है, उसके अनुसार यह आंकड़ा है.

‘यह राजनीति का समय नहीं’
वहीं इसके बाद शनिवार शाम रेल मंत्री ने एक बार फिर से मृतकों के आंकड़े पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘यह बिल्कुल स्पष्ट है. राज्य सरकार ने समय-समय पर सही (हताहतों के) आंकड़े दिए हैं. अभी के जो आंकड़े हैं, वह 261 हैं. हम पूरी पारदर्शिता चाहते हैं, यह राजनीति करने का समय नहीं है, यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देने का समय है कि जल्द से जल्द राहत कार्य हो.’

Tags: Ashwini Vaishnaw, Mamata banerjee, Odisha Train Accident, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें