और बढ़ेगी अयोध्या की भव्यता, कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगा थीम पार्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. भगवान राम की नगरी सज रही है. अयोध्या की भव्यता लौट रही है. मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. एक तरफ भव्य मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी भगवान राम की नगरी विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है. जहां पूरे देश में नए राम मंदिर को देखने के लिए उत्साह है तो दूसरी तरफ अब योगी सरकार अयोध्या वासियों को एक और सौगात देने जा रही है.

दरअसल, अयोध्या में एक थीम पार्क बनाया जाएगा जो कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड की तर्ज पर तैयार किया जाएगा. इतना ही नहीं, पार्क में भगवान राम के आदर्शों और गुणों को प्रस्तुत किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी होगा. सीएम योगी ने जब से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, तब से अयोध्या उनकी प्राथमिकताओं में है. मुख्यमंत्री का सपना है कि धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अयोध्या सजे.

शायद सीएम की इसी मंशा अनुरूप अयोध्या में कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड की तर्ज पर एक थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा. पार्क में मनोरंजन के अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे. वहीं, पार्क में पर्यटकों को रामायण कालीन दृश्य भी नजर आएंगे. माना जा रहा है कि यह योजना देश-दुनिया से पर्यटकों को आकर्षित करेगी.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

रामायण कालीन दृश्य लगाए जाएंगे
पर्यटन अधिकारी आरपी यादव की मानें तो कैलिफोर्निया के डिज्नीलैंड की तर्ज पर अयोध्या में थीम पार्क बनाया जाएगा. अत्याधुनिक सुविधाओं से यह पार्क लैस होगा. इसमें रामायण कालीन दृश्य लगाए जाएंगे. हालांकि, अभी तक इसका डीपीआर तैयार नहीं किया गया है. सीएम की इच्छा रहती है कि धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाए. इसी वजह से अयोध्या में धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है.

Tags: Ayodhya Development, Ayodhya News, CM Yogi, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें