इंदौर में यहां खाइए…’एगलेस’ आमलेट, रिसर्च के बाद तैयार की गई ये खास डिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राहुल दवे/इंदौर: अंडे का ऑमलेट तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन क्या कभी बिना अंडे का आमलेट खाया. जी हां, बिना अंडे का आमलेट! ये मत सोचिएगा कि हम बेसन, रवे से बनने वाले चिल्ले या अन्य किसी रेसिपी की बात कर रहे हैं, यहां आमलेट की ही बात हो रही है और वह भी बिना अंडे के आमलेट की. इस आमलेट के शौकीन भी खूब हैं.

एगलेस आमलेट देखने और स्वाद में एकदम अंडे के ऑमलेट की तरह ही है, लेकिन इसको बनाने में अंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता. यह स्वाद में जितना टेस्टी है, उतना ही हेल्थ के लिए बेस्ट भी. यह रेसिपी इंदौर की रहने वाली सरिता बहरानी बनाती हैं, जिनकी दुकान खातीवाला टैंक के पास मुस्कान सैंडविच एंड स्नैक्स के नाम से है.

पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा!
सरिता का दावा है कि यह वेज आमलेट पूरी दुनिया में सिर्फ उनके ही आउटलेट पर मिलता है. इसकी रेसिपी उन्होंने खुद रिसर्च कर बनाई है. सरिता के यहां हर धर्म और समुदाय के लोग इस स्वादिष्ट व्यंजन का लुफ्त उठाने दूर-दूर से लोग आते हैं. सरिता ने बताया कि उनकी दुकान पर ऐसे लोग भी आते हैं, जिन्होंने अंडा खाना छोड़ दिया है पर आमलेट का स्वाद वे नहीं भूले हैं. ऐसे में से लोग यहां वेज आमलेट का स्वाद चखने दूर-दूर से आते हैं.

60 रुपये रेट
इस एगलेस आमलेट की कीमत 60 रुपये है. सरिता ने बताया कि यह इतना भारी होता है कि अगर कोई एक पूरा ऑमलेट खा ले तो उसका पेट भर सकता है. सरिता एक बेहतरीन शेफ के साथ ही, एक नेक दिल इंसान भी हैं. इस आउटलेट से होने वाली इनकम से कुछ प्रतिशत वह बेजुबान जानवरों की सेवा के लिए भी खर्च करती हैं.

यहां पर है दुकान
इंदौर के खातीवाला टैंक में पारस मेडिकल के पास मुस्कान सैंडविच एंड स्नैक्स दुकान पर आप वेज ऑमलेट का स्वाद ले सकते हो. 9926320325 इस मोबाइल नंबर के जरिए सरिता जी से संपर्क किया जा सकता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 19:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें