
दुनिया की हर महिला के लिए मां बनने का सुख सबसे बड़ा होता है. ये वो ख़ुशी है, जिसके लिए हर महिला इंतजार करती है. नौ महीने बच्चे को अपने गर्भ में रखने के बाद जब उसे जन्म देती है तो महिला से एक मां बन जाती है. हर बच्चा अलग होता है. सभी के बड़े होने, नई चीजों को सीखने और विकास की रफ़्तार अलग होती है. लेकिन कुछ चीजें एक निश्चित समय में होती है. जैसे बच्चे के दांत 6 महीने में आने लगते हैं. कोई जल्दी बैठना सीख जाता है तो कोई देर से चलता है.
बच्चों के डेवलपमेंट का ये फेज सबमें अलग अलग होता है. लेकिन आज हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको आश्चर्य के अलावा और कुछ नहीं होगा. कुछ बच्चे कई चीजें दूसरों के मुकाबले जल्दी कर लेते हैं. लेकिन जिस बच्ची की हम बात कर रहे हैं, शायद उसे बड़ी होने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है. सोशल मीडिया पर एक ऐसी सुपरमैन बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सिर्फ तीन दिन की है. लेकिन उसके कारनामे तीन महीने के बच्चे के हैं.
घुटने पर रेंगती दिखी
इस नवजात बच्ची ने अपने कारनामे से अपनी मां को भी अचंभित कर दिया. हॉस्पिटल के बेड पर बच्ची को क्रॉल करते देखा गया. इस दौरान उसने अपना सिर उठाया हुआ था. ज्यादातर बच्चों का जन्म जब होता है, तो उनके गर्दन पर सपोर्ट की जरुरत होती है. गर्दन की हड्डियां बेहद नाजुक होती हैं. इस वजह से सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरुरत पड़ती है. लेकिन तीन दिन की इस बच्ची को ऐसी किसी हेल्प की दरकार नहीं थी.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 17:50 IST








