नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों में आपने सफर के दौरान देखा होगा कि न केवल मेट्रो स्टेशनों के आसपास बल्कि ट्रेनों के अंदर और ट्रेन के शीशों पर भी किसी फिल्म, ब्रांड, सरकार या कंपनी का विज्ञापन छपा रहता है लेकिन अब दिल्ली मेट्रो विभिन्न ब्रांड और कंपनियों को मेट्रो स्टेशनों के नाम के आगे या पीछे ब्रांड का नाम लगाकर विज्ञापन करने की अनुमति देने पर भी विचार कर रहा है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो भवन में को-ब्रांडिंग राइट्स कॉलेबोरेशन के लिए स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया है. इस सत्र में ओओएच मीडिया फर्मों, मीडिया एजेंसियों और मेट्रो स्टेशनों के समीपवर्ती प्रतिष्ठानों के साथ सार्वजनिक और निजी संगठनों सहित 30 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की.
डीएमआरसी द्वारा को-ब्रांडिंग का यह ऑफर संगठनों को स्टेशनों के अंदर और बाहर कुछ सौ वर्ग मीटर जगह हासिल करने के अलावा, मेट्रो स्टेशन के नाम के आगे या पीछे अपने ब्रांड नाम जोड़ने की अनुमति देता है. ब्रांड कलर के साथ कैनोपी, कियोस्क और स्टेशन कलरिंग जैसे कोलेटरल भी शामिल होते हैं.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

चांदनी चौक नहीं, दिल्ली के इस मार्केट में मिलते हैं सस्ते और डिजाइनर लहंगे, वैरायटी की भी भरमार

नोएडा के 38 बिल्डरों पर UPPCB ने ठोका 76 करोड़ का जुर्माना, 15 दिन में करना होगा जमा

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

UG admission 2023: UG दाखिले के लिए आवेदन की तारीख जारी, किस स्थिति में रद्द होगा दाखिला, जानें नियम

ट्यूबरक्यूलोसिस ही नहीं पोस्ट टीबी इफैक्ट भी हैं बड़ा खतरा, बढ़ रहीं मेंटल-न्यूरो की बीमारियां, रिपोर्ट में खुलासा

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगे में दोषी करार पिता-पुत्र को 3 और 7 साल की सजा, कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

Delhi Famous Food: क्या आपने खाए हैं करोल बाग वाले भैया के छोले कुलचे? एक दफा खाएंगे तो बार-बार आएंगे

दिल्ली शराब कांडः जेल से घर पहुंचे मनीष सिसोदिया, 8 घंटे खुली हवा में ले सकेंगे सांस

UPSC vs Judiciary: क्या न्यायपालिका की परीक्षा UPSC सिविल सर्विस एग्जाम से कठिन है?

BSF में भर्ती के लिए क्या है जरूरी क्वालीफिकेशन, किस उम्र तक कर सकते हैं अप्लाई

आयुष से जुड़ी 31 जड़ी-बूटियों की क्वालिटी जांचना होगा संभव, बीआईएस ने तय किए भारतीय मानक, बढ़ेगा बाजार
डीएमआरसी की ओर से इच्छुक संगठनों को और अधिक वैल्यू प्रदान करने के लिए ब्रांड नामों को स्टेशन के नाम के पहले या बाद में जोड़े जाने और इसे ट्रेन में की जाने वाली घोषणाओं में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है.
इस दौरान कई प्रतिभागियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए. डीएमआरसी के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि भविष्य की कार्यप्रक्रिया में इन सुझावों पर विधिवत विचार किया जाएगा. प्रस्तुति और विचार-विमर्श के बाद, प्रतिभागियों को शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का दौरा कराया गया. मेट्रो के अधिकारियों ने स्टेशन पर प्रतिभागियों का नेतृत्व किया और वहां उपलब्ध ब्रांडिंग स्पेस और ब्रांड नामों के संबंध में प्रकाश डाला.
डीएमआरसी द्वारा नई दिल्ली स्टेशन, कश्मीरी गेट, नेहरू प्लेस, आश्रम, वसंत विहार, खान मार्केट, हौज खास आदि सहित चयनित स्टेशनों पर को-ब्रांडिंग अवसरों के लिए निविदाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. नॉन-टिकटिंग राजस्व बढ़ाने के लिए डीएमआरसी द्वारा अनेक उपाय किए जा रहे हैं. इन पहलों में स्टेशनों पर संपत्ति विकास के उपाय, विदेशों में परामर्शी कार्य शामिल हैं.
बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने की. इस दौरान यहां निदेशक परिचालन और सेवाएं डॉ. अमित कुमार जैन, वित्त निदेशक जीत शर्मा भी मौजूद रहे और इन्होंने सत्र के दौरान प्रतिभागियों के प्रश्नों और सुझावों के संबंध में जानकारी दी.
इसमें कई मीडिया एजेंसी सहित मीडिया फर्मों और प्रतिष्ठित सरकारी संगठनों और पीएसयू जैसे इंद्रप्रस्थ गैस, एसआईडीबीआई, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन और भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी सहभागिता की. शॉपर्स स्टॉप, इंडसइंड बैंक, एवीजी लॉजिस्टिक्स, यूनिटी ग्रुप, आरक्यूब प्रोजेक्ट्स और स्कोडा डीलरशिप जैसे निजी संगठनों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.
.
Tags: Delhi Metro, Delhi Metro News, Delhi Metro operations
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 17:36 IST








