
हाइलाइट्स
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं जंगली सब्जियां.
कुल्फा के साग के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है.
Benefits of Wild Vegetable: सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती गर्मियों में हरी सब्जी के सेवन से शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहता है. सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं. आपने भी हरी सब्जियां खूब खाई होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंगली सब्जियां भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इन्हें रोजाना के डाइट में शामिल करने से शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त बनता है. ये कई बीमारियों को दूर भगाती हैं. आइए आज हम आपको ऐसी ही जंगली सब्जियों के बारे में बताते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
1.कुल्फा की साग: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, कुल्फा के साग में कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं. इनमें विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो हार्ट, हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी हैं. यह शरीर को स्वस्थ रखते हैं.
2. शतावरी: हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली शतावरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. यह जड़ी-बूटी के काम में आती है. इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में भी किया जाता है. इसके सेवन से हार्ट हेल्दी होता है. यह पांचन तंत्र को मजबूत कर वजन कम करने में भी लाभदायक है.
इसे भी पढ़ें- 5 हरे जूस का करें सेवन, डायबिटीज को रखे कंट्रोल, नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को करे बाहर, सेहत के लिए रामबाण
3. जंगली पालक: जंगली पालक में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है. यह ब्लोटिंग, गैस अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है.
4. जंगली लहसुन: जंगली लहसुन में विटामिन ए और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं. इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है. इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे होते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्रिएटिन क्या है? बॉडीबिल्डर और एथलीटों के लिए कैसे है फायदेमंद, 3 बड़े साइड इफेक्ट भी जान लें
5. सिंहपर्णी: सिंहपर्णी में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है. इसको डाइट में शामिल करने से लिवर भी मजबूत बनाता है. यह इम्युनिटी बूस्ट करता है.
.
Tags: Health, Health benefit, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 17:04 IST








