हाइलाइट्स
बूंदी जिले के नमाना थाना इलाके की है वारदात
नमाना थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को धरदबोचा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में दर्ज किया केस
बूंदी. राजस्थान में एक बार फिर से दिल को दहला देने वाली गैंगरेप (Gang rape) की वारदात सामने आई है. राजस्थान के कोटा संभाग के बूंदी (Bundi) जिले में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई 15 साल की लड़की को कुछ युवक उठाकर ले गए. बाद में आठ युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. आरोपी गैंगरेप के बाद पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सभी आरोपियों को धरदबोचा हैं. आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं.
बूंदी पुलिस उप अधीक्षक ओमेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि वारदात बूंदी जिले के नमाना थाना इलाके में 30 मई को हुई. यहां बिजौलिया इलाके की 15 साल की एक नाबालिग लड़की किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी. यह नाबालिग शौच करने जा रही थी. उसी दौरन कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. बाद में आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और फरार हो गये.
भाई ने लगाया पवित्र रिश्ते पर कलंक, बहन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, सदमे में डूबा परिवार
आपके शहर से (जयपुर)

REET Result 2023: रीट एग्जाम मेंस का रिजल्ट घोषित, 48,000 नौकरियों के लिए यहां देखें अपना नाम

Rajasthan News: दसरे राज्यों में बिजली सप्लाई करने वाला गांव खुद अंधेरे में, जानें ऐसा क्यों?

दौसा में अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर लड़की से 4 साल तक रेप, शादी भी तुड़वा दी

जोधपुर के लोगों में बढ़ी ड्राई-आई की समस्या, रोजाना 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हॉस्पिटल, जानें क्या हैं लझण

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

Nokha के पांचू में ACB का एक्शन, भवरियां Infra firm के दो लोगों को किया ट्रैप | Latest News

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे पर क्या बोले Raosahib Patil Danve ? Balasore Train Accident

Odisha Train Accident: Odisha में बड़ा Rail हादसा, क्या बोले NDRF DG ? Coromandel Train Accident

PM Modi in Orissa: घटनास्थल पर पहुंचे PM Modi | Odissa Train Accident | Balasore Train Accident

CM Ashok Gehlot ने Sanchore में जनता के लिए कर दिए कई बड़े ऐलान | Rajasthan News
पीड़िता ने 31 मई को दर्ज कराई थी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
उसके बाद पीड़िता 31 मई को अपने परिजनों के साथ नमाना थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस पर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई.
आरोपियों में से छह को गिरफ्तार और दो को निरुद्ध किया
उसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उनको दबोचा लिया. पुलिस ने छह बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शेष आरोपी नाबालिग है. उन्हें निरुद्ध किया गया है. पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फोरु, सोनू, बबलू, कन्हैया, लेखराज और बंटी शामिल हैं. शेष दोनों बाल अपचारियों को बाल कल्याण न्यायालय में पेश किया जायेगा. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि बूंदी जिले में बीते कुछ समय से गंभीर अपराधों में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है. खासकर रेप और गैंगरेप के मामले काफी बढ़े हैं.
.
Tags: Bundi, Crime News, Gang Rape, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:19 IST








