Dehradun News : अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना नहीं होगा आसान, देना होगा ऑनलाइन टेस्ट,जानिए जान प्रोसेस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिना आज़मी/देहरादून. अगर आप राजधानी देहरादून के निवासी हैं और अपने लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाह रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. अब देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस बनाना आसान नहीं होगा. पहले मेडिकल और तमाम आसान प्रक्रिया के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बन जाया करता था लेकिन अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले आपको कंप्यूटर के सामने बैठकर टेस्ट देना होगा. वहीं आपको गाड़ी भी चलाकर दिखानी होगी. अगर आपको लाइसेंस मिल जाता है तो उसके तीन महीने बाद आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

देहरादून के आरटीओ सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है. इसके तहत किसी भी व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देना होगा.उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति देहरादून में रहते हैं और अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो वह घर बैठे परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर वहां सारथी वाले ऑप्शन में जाकर लॉगिन करें. वहां मांगी गई जानकारी और दस्तावेजों के साथ फीस जमा करके आवेदन करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर स्लॉट आ जाएगा, जिसमें आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट की तारीख मिल जाएगी. उस दिन आप संभागीय परिवहन कार्यालय में आकर ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं, जिसमें आपको कम से कम 60 फीसदी मार्क्स लाने अनिवार्य होगा .

ऑनलाइन टेस्ट में पास करना है जरूरी
आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि आवेदक को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन टेस्ट में 15 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें से 9 सवाल का उत्तर देना होगा और हर टेस्ट के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा.उन्होंने जानकारी दी कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के 30 दिन बाद आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.जिसमें आपको देहरादून के प्रेमनगर झाझरा में गाड़ी चलाकर दिखाना होगा.

क्या है केंद्रीय मोटर वाहन नियम-11
बता दें कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम-11 के उप नियमों के अनुसार, व्यक्ति को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से सुरक्षित ड्राइविंग पर 7 दिन का एक ट्यूटोरियल पूरा करना जरूरी है. इसमें व्यक्ति को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ट्यूटोरियल में ट्रैफिक से जुड़े संकेत, नियम और चालक की जिम्मेदारी, एक्सीडेंट हो जाने पर क्या करना चाहिए, किस तरह से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को बचाना चाहिए, ऐसी जानकारी दी जाएगी, जिससे सुरक्षित यातायात सिस्टम बनाया जा सके.

Tags: Dehradun news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें