Buxar: शिक्षा विभाग गर्मी की छुट्टी में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप का कर रहा है आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुलशन सिंह/बक्सर. शिक्षा विभाग की ओर से सूबे में गर्मी छुट्टी के दौरान कमजोर छात्रों को मेधावी बनाने की दिशा में एक नयी पहल की जा रही है. इसके तहत सरकारी विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है. यह समर कैंप कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों के लिए 1 से 30 जून तक चलेगा. समर कैंप में बच्चों में भाषा और गणित संबंधी बुनियादी ज्ञान और कौशल को विकसित किया जायेगा.

शिक्षा विभाग ने इसके लिए शिक्षित लोगों के अलावा विशेषज्ञों की सेवाएं लेने का निर्णय किया है. वहीं इस संबंध में जीविका के मानव संसाधन प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि कमाल का कैंप यानि समर कैंप को सफल बनाने के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जीविका परिसर में चल रहा है. जिसमें जिला नोडल पदाधिकारी सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने का काम किया है.

जिले के 438 स्थानों पर लग रहा है समर कैंप
जीविका के मानव संसाधन प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस बार शिक्षा विभाग एवं प्रथम फाउंडेशन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बिहार के सभी जिलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में बक्सर जिला अंतर्गत 11 प्रखंडों में समर कैंप के लिए कुल 438 जगहों पर सेंटर बनाया गया है. इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गणित और भाषा के क्षेत्र में पिछड़े बच्चों को आगे बढ़ाना है. यह अपने आप में एक अनूठी पहल है. जिसका लाभ ग्रामीण परिवेश के छात्रों को मिलेगा. प्रवीण कुमार ने बताया कि समर कैंप में एनसीसी कैडेट और कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षित लोग भी बच्चों के साथ अनुभव साझा करेंगे. खासबात यह है कि इसमें किताबें भी बच्चों को दी जाएगी. वहीं ज्ञान के आधार पर विद्यार्थियों को पांच श्रेणियों में बांटकर पढ़ाया जाएगा.

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभाग ने की है पहल
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों के साथ भी स्कूली बच्चों को संवाद करने का अवसर मिलेगा. जबकि एक माह बाद समर कैंप के समापन के दौरान सभी बच्चों की परीक्षा ली जाएगी. उसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि कैंप से बच्चों में बुनियादी शिक्षा में कितना सुधार आया है. प्रवीण कुमार ने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ शिक्षा विभाग ने समर कैंप लगाने का फैसला लिया है. इसके तहत गर्मी की छुट्टी के दौरान बच्चों को डेढ़ से दो घंटे तक बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना होगा. उन्होंने कहा कि कक्षा छह- सात तक की शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार के लिए समर कैंप का आयोजन इस बार से किया जा रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें