गोविंद कुमार/गोपालगंज. शहर के वीआईपी इलाके में देह व्यापार चलाने का खुलासा हुआ है. नारायणी दल की टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट चला रही महिला संचालिका समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 5 बाइक, 10 मोबाइल सहित आपत्तिजनक सामान भी मिला है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों को थाना लाकर पूछताछ की. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया किनारायणी दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला के घर में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है. इसके बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, पुलिस अधिकारी अलका शर्मा, बुलबुल कुमारी, लक्षमण कुमार, हरीश चंद्र मांझी, योगेंद्र यादव व सिपाही सुनीता कुमारी की टीम गठित कर छापेमारी की गयी.
गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छापेमारी के दौरान देह व्यापार से जुड़े लोग भागने लगे. इसके बाद चारों तरफ से घेरकर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया. वहीं, देह व्यापार के अड्डों पर लगातार कार्रवाई किये जाने से हड़कंप मचा हुआ है. जिस कमरे में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, वहां से तीन पैकेट सील और छह यूज किये हुए कंडोम के साथ 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि जब्त मोबाइल के कॉल डिटेल काे खंगाला जा रहा है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Bihar Board 10th Compartment Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी

बिहार में होने वाला है बड़ा ‘खेला’! उभरने लगा NDA का पुराना स्वरूप, महागठबंधन और नीतीश की बढ़ी मुश्किल

अगर आपको ब्लड की है जरूरत तो डायल करें ये नंबर, 1 घंटे में करा दिया जाएगा उपलब्ध

बिहार के इस यूनिवर्सिटी का बड़ा कारनामा! छात्रों को सामान्य ज्ञान की परीक्षा में मिला इतिहास का प्रश्न पत्र

Job Alert: छपरा में युवाओं के पास जॉब पाने का है सुनहरा मौका, 6 जून को लगेगा रोजगार मेला, जाने कैसे करें आवेदन

Gaya News : पिछले 6 महीने से इस गांव में छाया रहता है अंधेरा, खेती-किसानी भी हो रही मुश्किल

पोर्ट पर परवल की ट्रांसपोर्टिंग देख आया आइडिया, शुरू की एक एकड़ में परवल की खेती, जानें कितनी हो रही कमाई

Bihar: शकील अहमद खान बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, अजीत शर्मा की हुई छुट्टी! क्या है राजनीतिक मायने?

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

Russia के President Vladimir Putin ने Balasore हादसे पर जताया दुख।Odisha Train Accident । Train News

जूस और शेक के शौकीन हैं तो पहुंच जाएं यहां, 50 से ज्यादा फ्लेवर में है उपलब्ध
पति की मौत के बाद शुरू किया देह-व्यापार का धंधा
पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद से महिला देह व्यापार के धंधे में शामिल है. अपने मकान पर ही लड़के और लड़कियों को बुलाकर देह-व्यापार का धंधा कराती थी. देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार लोगों में आम से लेकर खास तक शामिल हैं. जिसमें कुछ दुकानदार और छात्र भी है.
.
Tags: Condom, Prostitution
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:20 IST








