जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील मंझनपुर में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को 07 दिन के अन्दर निस्तारित किया जाय तथा आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायत को समयान्तर्गत निस्तारित किया जाय, कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता राधेश्याम, निवासी-मनीपुर पवारा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा उनकी पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष करारी एवं राजस्व निरीक्षक को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता अनीता, निवासी-ग्राम डूडीबाग द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी पुस्तैनी मकान पर दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
तहसील सिराथू में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

रिपोर्ट/मो0 फैज़

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें