बाराबंकी के चमत्कारी मजार में ईंट पलटने से मिलता है चोरी गया सामान, चोर को मिलती है सज़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/बाराबंकी. भारत में ऐसे अनेकों मंदिर, दरगाह-मजार और गुरुद्वारा हैं, जहां लोग अपनी-अपनी मन्नत पूरी होने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी ऐसी ही मजार है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां ईंट पलटने से चोरों को सजा मिलती है. इसके पीछे छिपा कारण आप जानेंगे तो आपको भी बड़ा ताज्जुब होगा. मन्नत पूरी होने के बाद लोग इस मजार पर चढ़ावे के रूप में चादर चढ़ाते हैं.

दीवान साहब नाम से मशहूर यह मजार बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में स्थित है. कहा जाता है कि अगर किसी का कोई सामान चोरी हो जाता है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं. मान्यता है कि लोग यहां आकर सिर्फ हाजिरी लगाते हैं और उनको पता चल जाता है कि उनका सामान किसके पास है. यह सब सिर्फ ईंट के पलटने पर निर्भर करता है. यानी ईंट अगर पलट गई तो आपको चोर के बारे में पता चल जाएगा. साथ ही, जिसने सामान चोरी किया है उसको सजा भी मिल जायेगी.

हालांकि, यह आस्था है या अंधविश्वास, यह अपने आप में सवाल है. लेकिन लोग इस मजार पर दूर-दूर से अपनी फरियाद ले कर आते हैं.

चोरों को सजा देते है बाबा

मजार के खादिम जमील ने बताया कि यहां जिसका समान चोरी हो जाता है, वो लोग आते हैं. ईट में छिला बांध कर पलट देते हैं जिसके बाद चोरों को बाबा सजा देते हैं. चोर को उल्टी-दस्त होने लगती है और सपने में उनके एहसास होने लगता है. इसके बाद चुराये गये सामान को चोर उसके घर के बाहर छोड़ आता है या किसी के हाथों पहुंचा देता है. जब पीड़ित का सामान मिल जाता है, तब चोर की तबीयत ठीक हो जाती है और वो इस मजार पर आकर माफी मांगता है. बाबा यहां सबकी मन्नत पूरी करते हैं. जिनकी मन्नत पूरी हो जाती है, वो लोग मजार पर आकर चादर चढ़ाते हैं.

चोर परेशान होने लगता है

मजार पर आए श्रद्धालुओं ने बताया कि जिसके यहां भी चोरी होती है, वो मजार पर आकर मन्नत मांगता है. ईंट पलटते ही चोरी करने वाले का पता चल जाता है और वो परेशान होने लगता है. उसके बाद पीड़ितों का चोरी गया सामान वापस मिल जाता है. साथ ही, चोर को सजा भी मिलती है.

Tags: Barabanki News, Dharma Aastha, Religion 18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें