गंदा हो गया है कॉपर कटलरी सेट, 3 आसान टिप्स करें फॉलो, पहचान नहीं पाएंगे नया है या पुराना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कॉपर कटलरी सेट को साफ करने के लिए नींबू की मदद लें.
सिरके का इस्तेमाल भी कॉपर कटलरी सेट चमकाने के लिए कर सकते हैं.

How to Clean Copper Cutlery Set: हर किसी की पसंद अलग होती है. ऐसे में बहुत लोग कॉपर कटलरी सेट (Copper cutlery set) का इस्तेमाल भी खूब करते हैं. लेकिन जब ये गंदा हो जाता है तो इसको साफ करना काफी मुश्किल भरा काम लगता है. ऐसे में आप बहुत ही आसान तरीकों की मदद से कॉपर कटलरी सेट को चमका सकते हैं.

दरअसल कॉपर कटलरी सेट ऑक्सीजन और पानी के संपर्क में आते ही टॉर्निश होने लगते हैं. जिसके चलते इन पर काली परत जमने लगती है. जिसको साफ़ करना काफी मुश्किल भरा टास्क बन जाता है. ऐसे में आप यहां बताये जा रहे इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

नींबू का इस्तेमाल करें
कॉपर कटलरी सेट क्लीन करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए दो-तीन नींबू का रस लेकर इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और डिश सोप मिक्स कर लें. अब इसमें दो-तीन गिलास गुनगुना पानी मिलाकर पतला घोल बना लें. फिर इस घोल में कॉपर कटलरी सेट को कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें. बीस मिनट के बाद रगड़ कर सादे पानी से धो लें. इससे कटलरी सेट नए जैसा हो जायेगा. इसको सूती कपड़े से पोछना न भूलें.

ये भी पढ़ें: आसानी से साफ नहीं होता है प्लास्टिक का लंच बॉक्स, 5 सिंपल चीजों की लें मदद, मिनटों में हो जाएगा एकदम नए जैसा

सफेद सिरके की लें मदद
कटलरी सेट को साफ़ करने के लिए सफेद सिरके की मदद ले सकते हैं. इसके लिए तीन-चार चम्मच नमक और आधा बाउल सिरका लेकर दोनों को मिक्स कर लें. फिर इस पेस्ट को कॉपर कटलरी सेट पर लगा कर दस मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़ा या सॉफ्ट ब्रिसल से इसे रगड़ कर साफ कर दें. फिर कटलरी सेट को गर्म पानी से धो कर सूखे कपड़े से पोछ दें. इससे भी कटलरी सेट नए जैसा चमकने लगता है.

ये भी पढ़ें: स्विच बोर्ड हो गए हैं काले-गंदे और चिकने, 5 तरीकों की लें मदद, चुटकियों में हो जाएंगे नए जैसे क्लीन

बेकिंग सोडे से करें साफ
बेकिंग सोडा भी कॉपर कटलरी सेट को क्लीन करने में अच्छी भूमिका निभाता है. इसके लिए आधा कप बेकिंग सोडा को पानी में मिक्स करके पेस्ट तैयार करें.

फिर इस पेस्ट को कटलरी सेट पर अप्लाई करके पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसको नींबू के छिलके से रगड़ कर साफ़ करें. इससे कॉपर कटलरी सेट तुरंत साफ और चमकदार हो जायेगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें