
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं. इनमें ऐसे कई वीडियो हैं जो लोगों की नॉलेज बढ़ाने का काम करते हैं. कई तरह के लाइफ हैक वाले वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. इन हैक्स को देखने के बाद लोग इन्हें अपनाते भी हैं. इन दिनों लोगों को ऐसे वीडियो पसंद आ रहे हैं, जिसमें कई तरह के सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किये जाते हैं. इन दिनों ऐसे वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें किसी चीज को इस्तेमाल करने का सीक्रेट तरीका बताया जाता है.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रह है, जिसमें एक लड़की कार में छिपे एक हिडेन फीचर के बारे में बताती नजर आई. लड़की ने बताया कि क्या आप जानते हैं कि आपकी कार में एक हिडेन फ्रिज होता है. लड़की का दावा है कि 90 प्रतिशत लोग इसके बारे में नहीं जानते होंगे. इसका डेमो भी लड़की ने वीडियो में दिखाया. हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसकी सच्चाई भी साफ़ कर दी.
यहां होता है फ्रिज
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में लड़की ने बताया कि ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे कि कार में एक फ्रिज मौजूद होता है. इस छोटे से फ्रिज को कार में छिपाकर बनाया जाता है. ये आर्मरेस्ट में छिपा होता है. इसे एक्टिवेट करने का तरीका भी लड़की ने बताया. उसका कहना है कई सबसे पहले एसी को लोवेस्ट पर फिक्स करें, इसके बाद विंड को मीडियम पर सेट करें. आर्मरेस्ट में मौजूद नॉब को लोएस्ट पर सेट करें और हो गया आपका फ्रिज हो गया तैयार.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 13:48 IST








