3 करोड़ी फिल्म ने 5 दिन में की रिकॉर्ड कमाई, साउथ कॉमेडी मूवी कर रही भरपूर मनोरंजन, राजामौली भी नहीं रोक पाए हंसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों ने यह साबित कर दिया है कि वे कंटेंट पर काम कर रहे हैं. साथ ही जब अच्छी कहानी देखने को मिलती है तो हर बेल्ट का दर्शका उसे देखना पसंद करता है. भले ही फिल्म कम बजट में बनी हो लेकिन यदि मनोरंजक है तो दर्शका जरूर सिनेमाघरों तक आते हैं. ‘कांतारा’ हो या हालिया रिलीज मलयालम फिल्म ‘2018’ हो, यह साबित हो चुका है कि ‘कंटेंट इज किंग’. इस कड़ी में अब एक और फिल्म तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है. सब जोनर के बाद इस बार साउथ की एक कॉमेडी फिल्म जलवे बिखेर रही है. हम बात कर रहे हैं तेलुगू फिल्म ‘मेम फेमस’ (Mem Famous) की.

कॉमेडी फिल्में हमेशा से दर्शकों के बीच पसंदीदा रही हैं. रूटीन लाइफ के बीच गुदगुदाने वाली फिल्मों को लोगों का प्यार मिलता है. ऐसे मे साउथ की फिल्म ‘मेम फेमस’ इस मामले में दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब हो रही है. फिल्म ना सिर्फ आम दर्शकों को बल्कि फिल्म से जुड़े सेलेब्स को भी पसंद आ रही है. फिल्मा को लगातार अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. सुमंत प्रभास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 मई को रिलीज हुई थी.

एसएस राजामौली ने की खुलकर तारीफ
एक्टर डायरेक्टर सुमंत प्रभास ने इस फिल्म के ​जरिए डेब्यू किया है और कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि वे कामयाब हो गए हैं. यह फिल्म सिर्फ 3 करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने 5 दिनों में ही बजट की कमाई निकाल ली है. गांव की पृष्ठभूमि पर बनी लव, फैमिली और फ्रेंडशिप ड्रामा लगातार सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म की पहले महेश बाबू तारीफ कर चुके हैं अब राजामौली का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. राजामौली ने ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, ‘लंब समय बाद किसी फिल्म को खूब एंजॉय किया. सुमंत के लिए यह फिल्म ​देखिए. कलाकार और निर्देशक के तौर पर उनका भविष्य अच्छा है. सभी ने काफी अच्छी अभिनय किया है, खास तौर पर अंजी मामा. हमें युवाओं को उत्साहित करना चाहिए.’

प्रभास की ‘Project K’ में कमल हासन! 5 बड़े चेहरे देंगे सरप्राइज, बजट इतना कि बन जाएंगी 3 ‘बाहुबली’ मूवी

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 3 करोड़ी इस फिल्म ने 5 दिन में 2.93 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. पहले दिन फिल्म ने 74 लाख, दूसरे दिन 73 लाख और तीसरे दिन 72 लाख, चौथे दिन 38 लाख और पांचवे दिन 35 लाख रुपये की कमाई की. वीकेंड पर फिल्म के और बेहतर कमाई करने की उम्मीद है.

Tags: Entertainment Special, South cinema, Ss rajamouli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें