
गौहर/ दिल्ली. यदि कोई देश की राजधानी दिल्ली आता है, तो यहां के स्वादिष्ट व्यंजन उसे अपनी तरफ जरूर खींचते हैं. चाहे वह छोले भटूरे हों, पानीपुरी हो या फिर तीखी भेल पूरी ही क्यों ना हो, यह सब ऐसे स्ट्रीट फूड लोगों की पहली पसंद हैं. इनमें भी एक स्ट्रीट फूड ऐसा है जिसे दिल्ली के लोग होममेड फूड जैसा ही मानते हैं. यह दिल्ली के चटपटे और तीखे ‘छोले कुलचे’ के रूप में मशहूर हैं. दिल्ली के ऑफिस जाने वाले लोगों के साथ यह स्टूडेंट्स की यह पहली पसंद हैं. इसकी बड़ी वजह यह है कि एक तो यह दिल्ली में हर जगह उपलब्ध होते हैं और इसे खाकर पेट भी भर जाता है.
सोशल मीडिया पर भी दिल्ली के कई जगह के छोले कुलचे बहुत फेमस हैं, लेकिन इन दिनों ‘करोल बाग’ के छोले कुलचे वाले भैया के छोले कुलचे काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं. यहां खाने वालों का लगने वाला मजमा बता देता है कि स्वाद का ही मसला है. सबसे ज्यादा कोचिंग इंस्टीट्यूट के बच्चे यहां पर आकर छोले कुलचे का मजा लेते हैं.
छोले कुलचे की खास बात
छोले कुलचे बनाने वाले का कहना था कि वह यह दुकान 25 साल से यहां पर लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस छोले कुलचे में डालने वाला मसाला वह अपने हाथों से बनाते हैं. कई मसालों का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस का राज नहीं बताना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वह छोले कुलचे के कुलचे को कोयले पर गर्म करते रहते हैं, जिससे कि उसका और भी ज्यादा स्वाद आता है. वह इस में मक्खन भी खूब डालते हैं.
ठंडा रायता और आलू चाट भी है खास
छोले कुलचे के साथ-साथ दुकान पर ठंडा रायता भी मिलता था. इस रायता मसाला और काला नमक डालकर देते हैं. इन्होंने बताया कि इनकी दुकान का आलू चाट भी काफी लोग खाते हैं. वह इसे काफी ज्यादा चटपटा बना कर देते हैं. इस दुकान पर कोचिंग इंस्टीट्यूट के बच्चे खाने आते हैं. ग्राहक ने बताया कि इनके छोले कुलचे काफी कम ऑयली होते हैं, इसलिए खाने आते हैं. एक दूसरे स्टूडेंट ने बताया कि वह लगभग 3-4 महीने से यहां पर छोले कुलचे खाने आ रहा हैं. खासकर छोले बहुत ज्यादा पसंद हैं. एक अन्य ग्राहक ने बताया कि यह काफी सफाई से छोले कुलचे बनाते हैं जिसकी वजह से वह यहां पर हमेशा खाने आते हैं.
जानिए क्या है रेट
दुकानदार के मुताबिक, छोले कुलचे की एक प्लेट रेट 40 रुपये है. जबकि रायता का 20 रुपये है. इसके अलावा आलू चाट हाफ प्लेट 40 रुपये और फुल प्लेट 60 रुपये की है. दुकान सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक रहती है. अगर आप भी यहां पर आकर छोले कुलचे और आलू चाट खाना चाहते हैं, तो करोल बाग मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर 7 के बाहर यह दुकान मिल जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 11:35 IST








