जब अमिताभ बच्चन की एक-एक सांस थी कीमती, मुंबई के डॉन के पंडाल में जाती थीं पत्नी जया, घंटों मागती रहती थीं दुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ‘होश वालों को खबर क्या बे-खुदी क्या चीज है, इश्क कीजे फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है.’ निदा फाजली की इन चंद लाइनों को वो ही समझ सकता है, जिसने इश्क किया है. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने इस इश्क को समझा और 50 साल पहले इस रिश्ते को नया नाम देते हुए शादी का फैसला किया. दोनों की शादी को आज 50 साल पूरे हो गए हैं. 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. अमिताभ और जया की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल जोड़ियों में से एक मानी जाती है.

जया और अमिताभ की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है. बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था और जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे. जैसी एक प्रेमिका, पत्नी की छवि अमिताभ के मन में थी, जया उसमें बिलकुल फिट थी. यहीं वजह है कि अमिताभ उन्हें मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे. इन 50 सालों में दोनों ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं. आज बात उस किस्से की, जब अमिताभ एक दर्दनाक हादसे के बाद बुरी तरह से घायल हुए और जया बच्चन उनके लिए दुआ करने के लिए डॉन के पंडाल में जाया करती थीं.

4 दशक पुराना है किस्सा
ये सालों पुराना किस्सा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुली’ से जुड़ा है. आज इस फिल्म को रिलीज हुई 40 साल बीत चुके हैं. 4 दशक पहले इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ था कि अमिताभ की जान पर बन आई थी और इस हादसे के बाद उनकी एक-एक सांस के लिए परिवार ही नहीं दुनिया दुआ करने लगी थी.

पुनीत इस्सर की एक गलती और…
दरअसल, अमिताभ बच्चन, कादर खान, वहीदा रहमान, पुनीत इस्सर और ऋषि कपूर वाली फिल्म ‘कुली’ के एक सीन को फिल्माने के दौरान अमिताभ बच्चन पुनीत इस्सर द्वारा गलती से बुरी तरह से घायल हो गए थे. अमिताभ के पेट और आंत में गंभीर चोट आई थी. इसके बाद बिग बी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

Jaya Bachchan, Jaya Bachchan old interview, Jaya Bachchan on amitabh bachchan, Jaya Bachchan and amitabh bachchan marriage date, Jaya Bachchan family, Jaya Bachchan i amitabh's priority list, simmi garewal show, Jaya Bachchan kids, anbhishek bachchan, shweta bachchan nanda, big b family, bollywood latest news, rekha, bollywood stories

अमिताभ और जया की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. twitter/@amitabhbachchan

8 घंटों का ऑपरेशन और फिर बहुत लंबा इलाज
गंभीर घायल बिग बी का इस दौरान लगभग 8 घंटों तक ऑपरेशन चला और फिर बहुत लंबा इलाज. अमिताभ की हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि देशभर में मौजूद उनके हजारों फैंस सलामती की दुआ मांगने लगे थे. वहीं, अमिताभ बच्चन के लिए उनकी पत्नी जया बच्चन खुद सिद्धि विनायक मंदिर गई थीं. दर्दनाक हादसे के बाद अपने पति की जान के लिए उन्होंने रात दिन ईश्वर की प्रार्थना की.

माटुंगा स्टेशन के बाहर ये डॉन लगाता था पंडाल
खबरों की मानें तो पति की सलामती के लिए जया बच्चन मुंबई के ताकतवर डॉन में से एक वरदा राजन के बनवाए गए पंडाल में भी गई थीं. मशहूर लेखक एस हुसैन जैदी की किताब ‘डोंगरी से दुबई तक: मुंबई माफिया के छह दशक’ के मुताबिक, धार्मिक व्यक्ति होने के कारण डॉन वरदा राजन, माटुंगा स्टेशन के बाहर गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश पंडाल पर अनगिनत पैसे खर्च करता था, जहां पर कई एक्ट्रेसेस आया करती थीं. इसी पंडाल में ईश्वर से प्रार्थना करने के लिए जया भी जाती थीं और घंटों तक प्रार्थना करती थीं.

जया को पहली बार बिग बी ने कहां देखा था?
सिमी ग्रेवाल के चैट शो के दौरान अमिताभ ने अपनी और जया की पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताया था. बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था. अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे, जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो. जया बिल्कुल वैसी ही थीं. इसी वजह से अमिताभ मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे.  इसके काफी समय बाद ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म ‘गुड्डी’ की स्क्रिप्ट लेकर अमिताभ के पास आए. ‘गुड्डी’ के बाद दोनों ने फिल्म ‘एक नजर’ में साथ काम किया. इस फिल्म के साथ ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी थी. 3 जून 1973 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में अमिताभ और जया के कुछ रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे. शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हुई थी.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment Special, Jaya bachchan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें