Taste Of Summer: कोल्ड ड्रिंक्स के जमाने में अलवर में कैरी की छाछ का हल्ला बोल, दाम भी बेहद कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष पाठक / अलवर. जिले में दिन के समय में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है. जिसके चलते गर्मी से पशु पक्षी के साथ ही आमजन भी परेशान हो रहे हैं. गर्मियों के सीजन में सबसे पहले लोगों का अगर किसी चीज पर ध्यान जाता है तो वह पीने वाले पदार्थ हैं. जिसको पीकर लोग अपने गले को ठंडा करते हैं. गर्मी के समय ठंडा पानी या पेय पदार्थ पीने से आनंद की अनुभूति भी होती है.

अलवर जिले में इन दिनों शहर वासियों की जुबान पर कैरी की छाछ का स्वाद छाया हुआ है. यहां पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई देती है. शहर में इन दिनों कैरी की छाछ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. अलवर शहर के अलग-अलग स्थानों पर रेडिया लगी हुई है. जहां पर लोगों का भी जमावड़ा लगा हुआ है. कैरी की छाछ सेहत के लिए काफी अच्छी रहती है. यह गर्मी में डिहाइड्रेशन की कमी को भी दूर करती है. केरी की छाछ लोगों को लू लगने से भी बचाती है. अलवर में कैरी की छाछ की भारी डिमांड हो रहीं हैं.

10 साल से लोगों की प्यास बुझा रहे हैं

शहर के मिनी सचिवालय के पास अस्थाई स्टॉल लगाने वाले पूरण सैनी ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही हम सिर्फ गर्मी के 3 महीने के लिए छाछ बनाने और इसकी बिक्री करने का काम करते हैं. मैं करीब 10 सालों से यह काम कर रहा हूं. पूरे दिन यहां पर राहगीरों सहित ऑफिस में आने जाने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है. लोग ऑफिस जाने से पहले और ऑफिस से घर जाते समय कैरी की छाछ पीने का लुफ्त उठाते हैं. कई लोग तो अपने दोपहर के खाने में भी कैरी की छाछ को पीना पसंद करते हैं. इसको बनाने का हमारा अपना ही एक अलग तरीका है. हम बाजार से अच्छी कैरी लेकर आते हैं. फिर कैरी को उबालकर इसमें प्याज, जीरा अन्य मसालों से तैयार करते है. जिससे लोगों को इसका स्वाद अच्छा लगे. हमारे यहां कैरी की छाछ की कीमत 10 रुपये गिलास है.

छाछ पीने के लिए आए राहुल ने बताया कि जैसे-जैसे अलवर शहर में गर्मी बढ़ रही है और सूर्य भगवान भी अपने तीखे तेवर दिखा रहे हैं. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए बाजार में देखें, तो एक ही उपाय सबसे पहले नजर आता है वह कैरी की छाछ है. यह स्वाद में खट्टी मीठी होती है. यह शरीर को अंदर से काफी ठंडक भी पहुंचाती है. यदि कोई व्यक्ति इसके एक या दो गिलास पी ले तो उन्हें दो-तीन घंटे तक पानी पीने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और छाछ पीने से लू लगने से भी बच जाते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 10:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें