1.5 टन का AC यदि 8 घंटे चले तो कितना आएगा बिजली बिल? 3 स्टार के मुकाबले 5 स्टार में कितनी होगी बचत?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मार्केट में 1.5 टन के एसी सबसे ज्यादा बिकते है.
एसी की रेटिंग 1 स्टार से 5 स्टार तक होती है.
5 स्टार एसी बिजली की बचत करते हैं.

Cost Of Running AC: गर्मी चाहे धूप वाली हो या पसीने वाली, AC सभी तरह की गर्मी से निजात दिलाता है. गर्मियों के आते ही घरों में एसी की डिमांड भी बढ़ जाती है. कई लोगों एसी तो लेना चाहते हैं लेकिन उन्हें बिजली बिल के बढ़ने का डर सताने लगता है. कई लोगों के मन में यह सवाल घूमने लगता है कि अगर एसी लगवा लिया तो बिजली का बिल कितना आएगा. इस वजह से कुछ लोग अपने लिए बेहतर एसी लेने का फैसला सही से नहीं कर पाते. ऐसे में आइए जानते हैं कि 1.5 टन एसी को चलाने में कितना बिजली बिल आता है.
बता दें कि बाजार में 1.5 टन का एसी सबसे ज्यादा बिकता है. घर में छोटे, मीडियम साइज के कमरे या हॉल की अच्छी कूलिंग के लिए 1.5 टन के एसी को सबसे बेहतर माना जाता है. हालांकि कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि 1.5 का एसी लगवाने पर बिजली का बिल कितना आएगा. तो यहां हम आपको बताने वाले हैं कि 1.5 टन के एसी को चलाने पर महीने में कितना बिजली बिल आएगा.

यह भी पढ़ें: Samsung ला रहा 108MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, अंधेरे में भी कर सकेंगे शानदार फोटोग्राफी, इस दिन होगा लाॅन्च

एक महीने में आएगा कितना बिल?
दरअसल, एसी का बिजली बिल कितना आएगा यह एसी के पॉवर कंजम्पशन पर निर्भर करता है. बाजार में 1 स्टार से लेकर 5 स्टार रेटिंग वाले एसी मिलते हैं. 1 स्टार वाला एसी कीमत में सस्ता होता है लेकिन बिजली की सबसे ज्यादा खपत करता है, जबकि 5 स्टार वाला एसी सबसे ज्यादा पॉवर एफिसिएंट होता है. हालांकि 3 स्टार वाले एसी कीमत में सस्ते होने के साथ ही पॉवर एफिसिएंट भी होते हैं.

अगर आप 5 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का स्प्लिट AC लगवाना चाहते हैं, तो यह तकरीबन 840 वाट (0.8kWh) बिजली प्रति घंटे के हिसाब से खपत करता है. अगर आप दिन में औसतन 8 घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो इस हिसाब से आपका ऐसी एक दिन में 6.4 यूनिट बिजली की खपत करेगा. अगर आपके यहां बिजली की दर 7.50 रुपये प्रति यूनिट है तो इस हिसाब से एक दिन में 48 रुपये और एक महीने में लगभग 1500 रुपये का बिल आएगा.

यह भी पढ़ें: अगर चलाते हैं तो Smart TV तो सावधान! कहीं आपके डिवाइस में तो नहीं वायरस? गूगल ने बताया चेक करने तरीका

वहीं 3 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का एसी 1104 वाट (1.10 kWh) बिजली की खपत एक घंटे में करता है. अगर आप इसे 8 घंटे चलाते हैं तो एक दिन में 9 यूनिट बिजली की खपत होगी. इस हिसाब से एक दिन में 67.5 रुपये और एक महीने में 2,000 रुपये का बिल आएगा. देखा जाए तो 5 स्टार रेटिंग वाला एसी पर महीनें में 500 रुपये की बचत हो सकती है.

अब आप समझ गए होंगे कि 1.5 टन के एसी को महीने भर चलाने में कितना खर्च होगा. इस हिसाब से आप यह भी प्लान कर पाएंगे कि आपको अपने बजट के अनुसार 5 स्टार या 3 स्टार एसी, किसे खरीदना चाहिए. आपको बता दें कि मार्केट में कई कंपनियां डुअल इन्वर्टर एसी की बिक्री कर रही हैं जो कंप्रेसर की स्पीड को कम करके बिजली की बचत करती हैं. अगर आपका बजट अच्छा है तो आपको डुअल इन्वर्टर एसी ही खरीदनी चाहिए.

Tags: AC, Air Conditioner, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें