Rape Case: कुरुक्षेत्र में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सामने आया आरोपी का CCTV, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र. कुरुक्षेत्र के पिहोवा में इंसानियत हुई शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक 5 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है. बच्ची कॉलोनी में एक सुनसान जगह में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली. जिसके बाद एक व्यक्ति ने पुलिस को घायल बच्ची की सूचना दी. मौके पर पहुंचकर बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जहां ये पुष्टि हुई कि बच्ची हैवानियत का शिकार हुई है. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है.

बच्ची की मां ने बताया कि उनका परिवार गुजरात से यहां मजदूरी करने आया हुआ है. उसके 5 बच्चे हैं जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं. बच्ची की मां की अभी 5 दिन पहले ही डिलीवरी हुई है जिसमें उसने एक बेटे को जन्म दिया है इसलिए वह बेड पर थी. मां के मुताबिक उसकी 5 साल की बच्ची सुबह 7 बजे खेलने के लिए घर से गई थी. बच्ची अक्सर खेलने चली जाया करती थी जिस कारण उन्हें कोई चिंता नहीं हुई. जब 11 बजे तक बच्ची नहीं पहुंची तो वे लोग उसे ढूंढने लगे.

तभी वहां महिलाओं ने बताया कि कुछ देर पहले पुलिस एक बच्ची को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर गई है. जब वह बच्ची को ढूंढने अस्पताल पहुंची तो वहां पुलिस ने उसकी बेटी की फोटो दिखाई जहां उसने बच्ची की पहचान की।.

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. जांच में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा है. जिसमे एक युवक बच्ची को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 07:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें