ब्रेकफास्ट में इस बार सर्व करें सूजी वड़ा, स्वाद है लाजवाब और बनाना है आसान, देखें वीडियो रेसिपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

स्नैक्स में कुछ स्पेशल सर्व करने के लिए सूजी वड़ा बनाएं
सूजी वडा को मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

Suji Vada Video Recipe: वड़ा पसंद करने वाले लोग बटाटा वड़ा, सांभर वड़ा, दाल वडा और दही वड़ा जैसी रेसिपी का स्वाद तो अक्सर ही चखते रहते हैं. लेकिन एक बार आपको सूजी वड़ा की रेसिपी भी जरूर ट्राई करनी चाहिए. सूजी वड़ा (Suji vada recipe) खाने में बहुत ही लाजवाब है, साथ ही इसमें न तो ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है और न ही इसको बनाने में समय ही ज्यादा लगता है.

अगर बात मेहनत की करें तो जान लें कि सूजी वड़ा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं होती है. साथ ही सूजी वड़ा बच्चों को भी काफी पसंद आते हैं, इसलिए आप बच्चों के टिफिन में भी इसको रख सकते हैं. तो आइये जानते हैं सूजी वड़ा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में. जिसको इंस्टाग्राम यूजर (@zaykakatadka) ने वीडियो के जरिये अपने अकाउंट पर शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में लगाना है टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज, इस बार बनाएं मिलेट उपमा, देखें वीडियो रेसिपी

सूजी वड़ा बनाने के लिए सामग्री
सूजी वड़ा बनाने के लिए दो कप सूजी, एक कटोरी दही, एक चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक, काली मिर्च पाउडर चौथाई चम्मच, हींग एक चुटकी, एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, एक बड़ा चम्मच कटे हुए कड़ी पत्ते, बेकिंग सोडा चौथाई चम्मच, तलने के लिए तेल, आवश्यकतानुसार पानी और स्वादानुसार नमक ले लें. आइये जानते हैं सूजी वड़ा बनाने की रेसिपी के बारे में.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें