छिपकलियों से चाहिए छुटकारा, एक बार ये 6 तरीके भी आजमा लें, कहीं भी दिखाई नहीं देंगी दोबारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Tips to Get Rid of Lizard : शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां छिपकली नजर न आती हो, खासकर गर्मियों में. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते रहते हैं. बावजूद इसके इनसे पीछा छुड़ाना मुमकिन नहीं हो पाता है. ऐसे में एक बार आप इन तरीकों को भी आजमा कर देख लें, जिसके बाद घर ही नहीं, बल्कि इसके आसपास भी छिपकली (lizard) आपको नजर नहीं आएगी. तो आइए जानते हैं इनके बारे में.

01

घर में रखें मोर पंख: छिपकली को भगाने के लिए आप घर में मोर पंख लगा सकते हैं. इसके लिए आप घर की दीवारों पर मोर पंख को टेप से चिपका दें. साथ ही उन जगहों पर भी मोर पंख रख दें, जहां छिपकली ज्यादा नजर आती है. (Image-Canva)

02

अंडे के छिलके रखें: अगर आपको अंडो से कोई परहेज नहीं है तो आप अंडे के छिलके की मदद भी छिपकली भगाने के लिए ले सकते हैं. इसके लिए अंडे के छिलकों को उन जगहों पर रख दें, जहां छिपकली की मौजूदगी ज्यादा हो. इससे आपको छिपकलियों से निजात मिल जाएगी. (Image-Canva)

03

नेफ्थलीन बॉल का इस्तेमाल करें: छिपकली को घर से भगाने के लिए नेफ्थलीन बॉल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए नेफ्थलीन बॉल को घर में जगह-जगह पर रख दें. इससे भी छिपकलियों से आपको जल्दी निजात मिल जाएगी. पर इस बात का ध्यान रखें कि नेफ्थलीन बॉल बच्चों की पहुंच से दूर रहें. (Image-Canva)

04

प्याज से काम लें: प्याज का इस्तेमाल भी आप छिपकली से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए प्याज को टुकड़ों में काट कर घर के कोनों और बाकी जगहों पर रख दें. इसकी गंध से छिपकली कुछ ही समय में घर से दूर चली जाएंगी. (Image-Canva)

05

काली मिर्च रखें: ब्लैक पेपर यानी काली मिर्च का उपयोग भी छिपकलियों को भगाने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए काली मिर्च को पीस कर पाउडर बना लें. फिर इसमें पानी मिला कर घोल तैयार करें और इसको स्प्रे बोतल में भरकर घर में जगह-जगह स्प्रे करें. इस स्प्रे बोतल को बच्चों से दूर रखें. (Image-Canva)

06

लहसुन उपयोग करें: लहसुन की कलियों को छीलकर घर, बाथरूम, बालकनी और उन जगहों पर रख दें जहां छिपकली दिखाई देती हों. इसकी गंध से छिपकलियां कुछ ही देर में घर से दूर भाग जाएंगी. (Image-Canva)(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें