WTC Final से पहले फुटबॉल का लुत्फ उठाएंगे विराट-अनुष्का, फाइनल मुकाबले के लिए मिला खास इन्विटेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

WTC Final से पहले फुटबॉल का लुत्फ उठाएंगे विराट-अनुष्का
फाइनल मुकाबले के लिए मिला खास इन्विटेशन

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एवं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लंदन में खेले जाने वाले एफए कप के लिए बुलाया गया है. भारत के स्टार कपल्स को देश दुनिया में लोग काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि इंग्लैंड के मशहूर टूर्नामेंट एफए कप के फाइनल मुकाबले के लिए उन्हें भी न्योता मिला है.

फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर युनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी आमने-सामने:

एफए कप का फाइनल मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए शाम 7.30 बजे इंग्लैंड स्थित वेम्बली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. फाइनल मुकाबले के लिए विराट और अनुष्का के साथ-साथ देश के कई अन्य खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: धोनी के आउट होते ही साक्षी का बन गया मुंह, फैन ने ली फिरकी, बन रहे हैं मीम

कोहली और अनुष्का को फाइनल के लिए मिला खास इन्विटेशन:

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को फाइनल मुकाबले के लिए खास इन्विटेशन मिला है. एजेंसी ने बताया है कि उन्हें जर्मन स्पोर्ट्सवियर ब्रांड प्यूमा और इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी ने खास अतिथि के रूप में बुलाया है. कोहली और अनुष्का भारत में प्यूमा के ब्रांड एम्बेसेडर हैं. वहीं प्यूमा का मैनचेस्टर सिटी के साथ भी करार है.

WTC फाइनल में व्यस्त हैं कोहली:

बात करें विराट कोहली के बारे में तो मौजूदा समय में वह WTC फाइनल के लिए अभ्यास में व्यस्त हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सात जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में खेला जाएगा. भारतीय फैंस को इस मुकाबले में किंग कोहली से काफी उम्मीदें हैं.

Tags: Anushka sharma, Manchester city, Virat Kohli, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें