
नई दिल्ली. ओडिशा के बालासोर में भीषण सड़क हादसे में तीन ट्रेन आपस में टकरा गई. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 350 लोग घायल हुए है जबकि 50 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता से चेन्नई के लिए जा रही थी. वहीं, बेंगलुरू-हवड़ा सुपर फास्ट ट्रेन और एक मालगाड़ी भी हादसे का शिकार हुई. आधी रात को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. डिब्बों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. इस रूट पर ट्रेन सेवा पूरी तरह से बाधित है. आइये हम आपको हादसे के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं.
[q]कब और कहा हुआ ट्रेन हादसा?[/q]
[ans]यह ट्रेन हादसा शुक्रवार शाम 7:20 बजे हुआ. ओडिशा के बालासोर जिले में बहनगा बाजार स्टेशन के करीब तीन ट्रेन हादसे का शिकार हो गई.[/ans]
[q]कितनी और कौन सी ट्रेन हुई हादसे का शिकार?[/q]
[ans]बताया गया कि कुल तीन ट्रेन हादसे का शिकार हुई हैं. पहली ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस है जबकि दूसरी ट्रेन का नाम बेंगलुरू-हवड़ा सुपर फास्ट ट्रेन है. तीसरी ट्रेन एक मालगाड़ी है. [/ans]
[q]कैसे हुआ ट्रेन हादसा?[/q]
[ans]भारतीय रेलवे की तरफ से बताया गया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे बहनगा बाजार स्टेशन के करीब पटरी से उतर गए. हालांकि डिब्बे पटरी से उतरने की वजह अभी नहीं पता चल सकी है. ये डिब्बे दूसरी तरफ के ट्रैक पर जाकर गिरे. इसी बीच दूसरे ट्रैक पर यशवंतपुर से हावड़ा जा रही ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस से जा टकराई.[/ans]
[q]कैसे किया जा रह है रेस्क्यू ऑपरेशन?[/q]
[ans]ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर सत्यब्रत साहू के मुताबिक 60 एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं. एनडीआरएफ की तीन यूनिट और ओडीआरएफ की चार यूनिट राहत और बचाव के कार्य में लगी हुई हैं. ओडिशा फायर विभाग की अतिरिक्त यूनिट राहत और बचाव के काम में लगी हुई है.[/ans]








