AKTU Lucknow: एकेटीयू सिखाएगा कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा, एक महीने के कोर्स के लिए ऐसे करें रजिस्‍ट्रेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. अगर आप बीटेक, एमबीए और एमसीए से पढ़ाई कर रहे हैं, तो डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय आपको एक सुनहरा अवसर दे रहा है. दरअसल विश्वविद्यालय वाईबीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा पाइथन सिखाने जा रहा है. एक महीने के इस सर्टिफिकेट कोर्स के दौरान विशेषज्ञ छात्र छात्राओं को मल्टीनेशनल कंपनियों की मांग के अनुसार तैयार किया जाएगा. यह ऑनलाइन कोर्स छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क रहेगा. इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा. विश्वविद्यालय से जुड़े साढ़े सात सौ से ज्यादा संस्थानों के छात्र छात्राएं इसमें भाग ले सकते हैं.

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में यह सर्टिफिकेट कोर्स कराया जा रहा है. विभाग की डीन प्रो. अरूणिमा वर्मा के नेतृत्व में चार सप्ताह का यह कोर्स छह जून से ऑनलाइन शुरू होगा. पाइथन प्रोग्रामिंग विद स्टक्चर्स एंड एलगोरिदम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को मेल किया जा रहा है, ताकि विश्वविद्यालय के ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राएं इसमें हिस्सा ले सकें.

इन छात्र-छात्राओं के लिए है यह कोर्स
इस ऑनलाइन कोर्स में बीटेक ( सीएसई, आईटी, ईई, ईईई, ईसी, मैकेनिकल, सिविल और केमिकल ) इंजीनियरिंग ब्रांच के अलावा एमबीए और एमसीए छात्र हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए छात्र छात्राओं को पंजीकरण कराना होगा, जो कि दो से छह जून तक होगा. पंजीकरण करने के लिए छात्र छात्राएं एकेटीयू की वेबसाइट देख सकते हैं. इस कोर्स के जरिए छात्र छात्राओं को देश की मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिलना आसान हो जाएगा. जबकि इस कोर्स में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Dr. APJ Abdul Kalam, Lucknow news, University Exams, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें