पश्चिम बंगाल: दिनहाटा में भाजपा नेता को घर में घुसकर मारी गोली, हत्या के बाद तनाव, BJP ने TMC पर बोला हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में हुई घटना के बाद तनाव, पुलिस जांच में जुटी
बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरा, घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में दिनदहाड़े घर में घुसकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारे गए बीजेपी नेता का नाम प्रशांत रॉय बसुनिया है. बीजेपी ने इस घटना पर टीएमसी पर आरोप लगाया है. भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इस घटना को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में फिर से हमारी पार्टी के एक सदस्य प्रशांत बसुनिया को टीएमसी के गुंडों ने गोली मार दी है. ममता बनर्जी की सरकार जानती है कि आने वाले चुनाव में उन्हें वोट नहीं मिलेगा इसलिए डर का माहौल बनाया जा रहा है. घटना के बाद तनाव है.

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में गुरुवार को दो अज्ञात लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता के घर में घुसकर गोली मार दी. इसमें उनकी मौत हो गई. पुलिस ने पीड़ित की पहचान जिले के दिनहाटा इलाके में भाजपा की स्थानीय समिति के महासचिव प्रशांत बसुनिया के रूप में की है. कूचबिहार एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

दो हमलावरों ने सटाकर मारी गोली
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है. परिवार के लोगों ने बताया कि दो आदमी घर में घुस आए और प्रशांत को नजदीक से गोली मार दी. इसके बाद वे फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद उन्हें दिनहाटा सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया.

बीजेपी ने की सीबीआई जांच कराने की मांग
वहीं बीजेपी ने पार्टी के नेता की हत्या पर सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने के लिए कहा है. भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बार फिर से हमारी पार्टी के सदस्य प्रशांत बसुनिया को टीएमसी के हमलावर गुंडों ने गोली मार दी है. उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

Tags: BJP VS TMC, Mamta Banerjee, West bengal, West Bengal BJP

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें