
नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपनी धमाकेदार टेस्ट फॉर्म जारी रखा है. आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टेस्ट में 11 हजार रन बनाकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया. टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार टेस्ट रन तक पहुंचने वाले जो रूट महज दूसरे इंग्लिश क्रिकेटर हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ टेस्ट बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल कर ली है. टेस्ट क्रिकेट में वो 11 हजार बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए है. आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने इस खास उपलब्धि को हासिल किया. इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में जो रूट से पहले सिर्फ 1 मात्र बल्लेबाज ने यह कमाल किया था.
.
Tags: Joe Root
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 21:02 IST
Author: Up Head Line
Views: 16








