5 सुपरफूड से करें विटामिन बी 12 की कमी को पूरा, अंग-अंग में भर जाएगी ताकत, नसों में भी आ जाएगी जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ताजे फल और हरी पत्तीदार सब्जियों से आसानी से विटामिन बी 12 की प्राप्ति की जा सकती है.
ओटमील विटामिन बी 12 का अच्छा स्रोत होता है.

Food for Vitamin B12: शरीर के अंदरुनी फंक्शन के लिए शरीर में विटामिन का होना बहुत जरूरी है. विटामिन शरीर में कोशिकाओं के निर्माण से लेकर एनर्जी को सिंथेसिस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हमारे शरीर में 9 तरह के विटामिन होते हैं. इनमें विटामिन बी 12 बेहद महत्वपूर्ण विटामिन है. विटामिन बी 12 सेंट्रल नर्वस सिस्टम के फंक्शन को सक्रिय करता है और हेल्दी रेड ब्लड सेल्स को बनाता है. विटामिन बी 12 के कारण ही डीएनए का सिंथेसिस होता है. विटामिन बी 12 की कमी होने पर खून में आरबीसी की कमी हो जाती है जिसके कारण एनीमिया की बीमारी होती है. यानी अगर विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो नसों में आरबीसी कम पहुंचेगा जिससे वहां ऑक्सीजन कम पहुंचने लगता है. इस स्थिति में नसें भी कमजोर होने लगती हैं.

हमें हर रोज 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 की जरूरत होती है. प्रेग्नेंसी और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं में इसकी जरूरत थोड़ी बढ़ जाती है. हालांकि हमारे आसपास कई तरह के फूड हैं जिनसे विटामिन बी 12 पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है लेकिन चूंकि हमारा खान-पान बहुत अनहेल्दी हो गया है. हम नेचुरल चीजों की जगह प्रोसेस्ड चीजों का ज्यादा सेवन करने लगे हैं, इसलिए अधिकांश लोगों में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है. आइए जानते हैं कि अगर विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो किन-किन फूड का सेवन करना चाहिए जिससे जल्दी विटामिन बी 12 की कमी पूरी हो जाए.

विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली परेशानी
हार्वर्ड हेल्थ स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक, विटामिन बी 12 की कमी होने पर थकान और बदन दर्द करने लगता है. सिर में तेज दर्द भी होता है. बच्चों में विटामिन बी 12 की कमी का ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ता है. चूंकि विटामिन बी 12 के कारण ही सेंट्रल नर्वस सिस्टम का फंक्शन होता है इसलिए विटामिन बी12 की कमी से दिमागी कामकाज भी प्रभावित हो सकता है. इससे मेमोरी लॉस और कंफ्यूजन रहने लगता है. मतिभ्रम की शिकायत रहती है. विटामिन बी 12 की कमी का सबसे बड़ा दुष्परिणाम यह है कि इससे मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो जाता है. इसमें आरबीसी का आकार बड़ा हो जाता है.

इन फूड से करें विटामिन बी 12 की कमी को पूरा

1.फिश-हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक कई तरह की मछलियों से विटामिन बी 12 की प्राप्ति जल्दी की जा सकती है. मछलियों में हर तरह के विटामिन, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की एक साथ प्राप्ति हो जाती है. सेलमन, टून, ट्रॉट जैसी मछलियों में विटामिन बी 12 बहुत होता है.

2. अंडा-अंडा से भी बहुत अधिक विटामिन बी 12 को प्राप्त किया जा सकता है. शरीर में ज्यादा थकान महसूस हो तो समझ जाएं कि विटामिन बी 12 की कमी है और दूर करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट को डाइट में शामिल करें.

3. फोर्टिफाइड सेरल्स-हेल्थलाइन के मुताबिक फोर्टिफाइड सेरल्स में एडेड विटामिन रहता है. इससे सभी तरह के विटामिन की पूर्ति हो सकता है. जो लोग वेजिटेरियन हैं, उनके लिए फोर्टिफाइड फूड विटामिन बी 12 की कमी को आसानी से पूरा कर सकता है. इसमें छिलके वाले अनाज का मिश्रण होता है जो कई अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है.

4. फल और सब्जियां-ताजे फल और हरी पत्तीदार सब्जियों से आसानी से विटामिन बी 12 की प्राप्ति की जा सकती है. इसके लिए जितना कलरफुल सब्जियां और फल होंगे उतना ही फायदेमंद होगा. विटामिन बी 12 के लिए चुकंदर, लाल सब्जी जैसे आलू, सफेद सब्जी मशरूम आदि का सेवन करना चाहिए.

5. ओटमील-ओटमील विटामिन बी 12 का अच्छा स्रोत होता है. ओटमील के अलावा कॉर्नफ्लेक्स, छाछ आदि में भी विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में रहता है. वहीं दूध, दही, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट, साबुत अनाज, चुकंदर, आलू, मशरूम, फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सेरिएल, सीजनल हरी सब्जियां आदि से विटामिन बी 12 प्राप्त किया जा सकता है. साबुत अनाज से न सिर्फ विटामिन बी 12 की प्राप्ति की जा सकती है बल्कि इससे प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट सहित कई तरह के पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सकता है.

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें