गर्मी में घूमने का बना रहे हैं प्लान? IRCTC लाया है नेपाल का स्पेशल टूर पैकेज, कम दाम में करेंगे खूबसूरत यात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

IRCTC ने नेपाल के लिए बेहतरीन टूर ट्रिप का प्लान लाया है.
नेपाल के इस ट्रिप की यात्रा आप कम पैसों में कर सकेंगे.

IRCTC Nepal Tour Package: भीषण गर्मी के इस मौसम में आप भी कहीं बाहर घूमने की तैयारी के रहे हैं तो इसके लिए नेपाल बेस्ट प्लेस हो सकता है. भारत का पड़ोसी देश नेपाल में अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां कई घूमने लायक रमणीय स्थल हैं जहां आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं. IRCTC नेपाल की यात्रा के लिए स्पेशल टूर पैकेज लाया है. जिसके जरिए आप सस्ते में नेपाल घूमने का मजा ले सकते हैं. आइए आपको इस आकर्षक पैकेज के बारे में विस्तार से बताते हैं.

भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज में आप दिल्ली से काठमांडू और पोखरा के बीच यात्रा करेंगे. इस बेहतरीन पैकेज में आपके लिए आरामदायक आवास के रूम एक शानदार तीन सितारा होटल होगा बुक किया जाएगा. जहां आपके पूरे प्रवास के दौरान बेहतरीन ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा उपलब्ध होगी. नेपाल में हर जगह जाने के लिए आपको एसी डीलक्स बस और अंग्रेजी बोलने वाला गाइड भी उपलब्ध कराया जाएगा. यह पूरी ट्रिप 6 दिन और 5 रात की होगी.

ये भी पढ़ें- क्या आपने कभी भारत के स्कॉटलैंड को देखा है? प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं, परिवार के साथ उठाएं आनंद

सस्ते में कर सकेंगे यात्रा
नेपाल के इस ट्रिप में जहां आप मूड फ्रेश कर सकेंगे वहीं यह आपके लिए ज्यादा महंगा भी नहीं होगा. अगर आप इस ट्रिप में अकेले जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 47,900 रुपए देने होंगे. वहीं अगर आप दो लोग या तीन लोग एक साथ इस सफर में जाते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को 38,700 रुपए शुल्क चुकाना होगा. आप भी इसके लिए जरूरी भुगतान कर इस बेहतरीन टूर ट्रिप का आनंद ले सकते हैं.

नेपाल के इस स्पेशल टूर में आप पोखरा शहर, वहां के मनोकामना मंदिर और मनोरम पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं. इस दौरान अपनी नेपाल की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होने का मौका दिया जाएगा. साथ ही काठमांडू में आपको पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन और तिब्बत के रिफ्यूजी कैंप में भी घूमने का भी मौका मिलेगा. यहां आप खूबसूरत पहाड़ों में अपना क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकते हैं. जिससे आपके मन को शांति मिलेगी साथ ही आप आनंद की अनुभूति कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- हिमाचल जाएं तो इन 7 जगहों का जरूर करें दीदार, संस्कृति और प्रकृति का दिखेगा संगम, यात्रा हो जाएगी यादगार

Tags: Lifestyle, Tourism, Travel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें