CBSE supplementary exam 2023 10th 12th Dates: अगर आप 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, तो आपके लिए महत्वपूर्ण सूचना है. बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है. ऐसे में स्टूडेंट्स पूरा टाइम टेबल यहां चेक कर सकते हैं.
बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट शीट उपलब्ध करा दी है. जिसके अनुसार 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी. जहां 12वीं के लिए सभी विषयों की परीक्षा 17 जुलाई को ही होगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 22 जुलाई तक चलेगी.
कैसे डाउनलोड करें डेट शीट
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा cbse.nic.in पर जाएं.
अब मुख्यपृष्ठ पर उपलब्ध कराई गई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के डेट शीट लिंक पर क्लिक करें.
डेट शीट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
उसे डाउनलोड कर लें और डेट्स और गाइडलाइंस अच्छे से पढ़ लें.
10वीं की डेट शीट



12वीं की डेट शीट




ये भी पढ़ें-
Top Colleges in India: गूगल में चाहिए नौकरी, तो भारत के इन कॉलेजों से करें पढ़ाई
इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने का सुनहरा मौका, AFCAT 2 के लिए 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
.
Tags: Cbse, CBSE Board Exam Datesheet, Cbse exam
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 18:37 IST








