
रांची. हिंदू समुदाय की मॉडल लड़की से तनवीर खान का यश के छद्म नाम से लव जिहाद का मामला अभी सुर्खियों में है. इसी क्रम में एक और मामला रांची शहर से ही सामने आया है. रांची के चुटिया में प्यार, शादी के बाद में LOVE JEHAD का मामला सामने आया है जिसमें गौरी नाम की महिला को शबनम बनना पड़ा. शबनम परवीन ने अपने पति बद्र खान पर प्रेमजाल में फंसा कर धर्म परिवर्तित करवाने और अब शादी के 8 साल बाद मारपीट का आरोप लगाया है.
शबनम का असली नाम गौरी है. कपड़ा दुकान में काम करने के दौरान उसे बद्र खान नाम के एक शख्स से प्यार हो गया. पहले तो बद्र ने खुद को हिंदू बताया, लेकिन शादी के वक्त उसने मुस्लिम होने की बात बताई. शादी के बाद धर्म परिवर्तन करा कर गौरी शबनम परवीन बन गई. शबनम का 6 साल का एक बेटा भी है, लेकिन अब शबनम को शादी के 8 साल बाद पता चल रहा है कि बद्र खान की पहले से ही एक पत्नी है. उसकी 12 साल की एक बेटी भी है.
शबनम बताती है कि पति बद्र खान उसे परिवार के साथ नहीं बल्कि कांटाटोली में ही किराये के मकान में रखता था. घर में पहले से मौजूद शमां परवीन को परिवार के लोगों ने उसकी भाभी बताया. लेकिन, शमां परवीन उसकी पहली पत्नी है इस बात कि जानकारी शबनम को सात साल बाद मिली. इसका विरोध करने पर शबनम(गौरी) के साथ घरवालों ने मारपीट शुरू कर दी.
आरोप के अनुसार, तीन महीने पहले ही शबनम और उसके 6 साल के बेटे को आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया. इसकी शिकायत महिला ने पहले भी सदर थाना में की थी. लेकिन पुलिस ने सुलह करवाकर मामला शांत कर दिया. बावजूद इसके पति की हैवानियत कम नहीं हुई. जिसके बाद शबनम उर्फ गौरी एक बार फिर से शिकायत दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची. थाने में शबनम ने पति और ससुर के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है.








