
नई दिल्ली. राजकुमार हिरानी, इम्तियाज अली, रोहित शेट्टी, आनन्द एल राय, संजय लीला भंसाली, प्रियदर्शन जैसे कई डायरेक्टर्स की कई हिट फिल्मों को आपने देखा होगा. जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एख बार नहीं कई बार तहलका मचा दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं इन सभी दिग्गज डायरेक्टर्स को पीछे छोड़ एक डॉयरेक्टर ऐसा है, जो सबसे 44 साल की उम्र में हाईएस्ट पेड डायरेक्टर बन गया. यकीन नहीं हो रहा न… लेकिन ये सच है.
इस साल सबसे ज्यादा जिन दो फिल्मों की चर्चाएं हुई हैं. उसमें ब्लॉकबस्टर ‘द केरल स्टोरी’ और ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ है. दोनों फिल्मों ने थियेटर्स में धमाल मचाया औप बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. शाहरुख खान की फिल्म ने अकेले हिंदी बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सभी निर्देशकों को पछाड़ हाईएस्ट पेड डायरेक्टर बन गए हैं.
किस फिल्म के लिए मिली मोटी रकम?
दरअसल, इन दिनों सिद्धार्थ आनंद, यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स वाली अगली फिल्म टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं. चर्चाएं हैं कि इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए फिल्ममेकर्स ने सिद्धार्थ आनंद को मोटी रकम दी है. ये फीस इतनी ज्यादा है कि वो इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर बन चुके हैं.
Tiger Vs Pathaan के लिए मिले 40 करोड़!
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को मेकर्स ने फिल्म टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathaan) के लिए पूरे 40 करोड़ रुपये फीस दी है. ये अब तक किसी निर्देशक को मिली सबसे ज्यादा फीस बताई जा रही है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि इसके साथ ही सिद्धार्थ आनंद इंडस्ट्री के टॉप पेड डायरेक्टर बन चुके हैं. इसके बाद उन्होंने अयान मुखर्जी को टॉप पेड डायरेक्टर्स की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है.
फीस के मामले में सिद्धार्थ आनंद ने अयान मुखर्जी को पछाड़ा
अब सिद्धार्थ आनंद की फीस अयान मुखर्जी से ज्यादा हो चुकी है. अयान मुखर्जी को मेकर्स फिल्म वॉर 2 का निर्देशन के लिए 32 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिली थी. इस फिल्म को भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनाया जा रहा है. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड स्टार्स हैं.
सिद्धार्थ आनंद ने 7 फिल्मों को किया डायरेक्ट
सिद्धार्थ आनंद की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अब तक 7 फिल्मों को डायरेक्ट किया है. साल 2005 में ‘सलाम नमस्ते’, साल 2007 में ‘त र रम पम’, 2008 में उन्होंने ‘बचना ए हसीनों’ को डायरेक्ट किया. इसके बाद साल 2010 में ‘अंजाना अंजानी’, साल 2014 में ‘बैंग बैंग’ और फिर 5 साल बाद साल 2019 में ‘वॉर’ और इसके बाद इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’. वॉर और पठान दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं.
.
Tags: Salman khan, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 16:45 IST








