
हाइलाइट्स
इस साल एक जुलाई तक कंपनी को जरूरी जमीन सौंप देगी सरकार
कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने की मीटिंग
कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे भी रहे मीटिंग में मौजूद
बेंगलुरु. प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple, iPhone) के लिए विनिर्माण करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) बेंगलुरु के पास अपने प्रस्तावित देवनहल्ली संयंत्र में 2024 तक आईफोन का विनिर्माण (iPhone manufacturing) शुरू कर सकती है.
कर्नाटक के बड़े एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि सरकार इस साल एक जुलाई तक कंपनी को जरूरी जमीन सौंप देगी. उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन की योजना 2024 तक संयंत्र से आईफोन का विनिर्माण शुरू करने की है.
उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के बाद यह बात कही. कंपनी के अधिकारी बृहस्पतिवार को शिष्टाचार मुलाकात के तहत उनसे मिले. इस दौरान राज्य के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे भी मौजूद थे.
पाटिल ने कहा कि देवनहल्ली स्थित आईटीआईआर (सूचना प्रौद्योगिकी निवेश क्षेत्र) में चिह्नित 300 एकड़ भूमि एक जुलाई, 2023 तक सौंप दी जाएगी. इसके साथ ही, सरकार 50 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति के साथ ही बिजली, सड़क संपर्क और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी.
.
Tags: Apple, Iphone, IT Companies, Karnataka News, Siddaramaiah
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 12:18 IST








