01

धार्मिक नगरी ओरछा में बनने वाले राम राजा लोक का पहला लुक सामने आ गया है. महाकाल लोक और सलकनपुर लोक की तर्ज पर बनने वाले ‘राम राजा लोक’ के प्रथम चरण के तहत होने वाले कार्य के सिलसिले में बैठक आयोजित की गई. राम राजा लोक को बनाए जाने के लिए चार एकड़ की जमीन आवंटित की गई है, जिसमें यह लोक बनकर तैयार होगा. ओरछा में बनने वाले भव्य राम राजा लोक से जुड़े आर्किटेक्ट ने जिले के कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधिओं व नगर के प्रबुद्ध जनों के समक्ष ओरछा में बनने वाले राम राजा लोक का प्रेजेंटेशन दिया.
Author: Up Head Line
Views: 29








