जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल किया गया है. कार्मिक विभाग ने अलसुबह 7 आईएएस 30 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है. इसके साथ ही 2 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों को एडिशनल चार्ज दिया गया है. इसके साथ ही आठ जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं. आईएएस कानाराम को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का निदेशक बनाया गया है.
आईएएस एमएल चौहान का अतिरिक्त महानिदेशक एचसीएम रिपा उदयपुर तबादला किया गया है. आईएएस गौरव अग्रवाल को कृषि एवं पंचायती राज आयुक्त बनाया गया है. आईएएस उत्सव कौशल को जोधपुर नगर निगम दक्षिण का आयुक्त बनाया गया है. आईएएस देवेंद्र कुमार को जोधपुर विकास प्राधिकरण का जिम्मा सौंपा गया है. आईएएस अक्षय गोदारा का संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है. आईएएस विकास सीतारामजी भाले को प्रमुख सचिव पशुपालन, मत्स्य पालन और गोपालन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. वहीं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर 30 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं.
30 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
आईपीएस संजय अग्रवाल को अतिरिक्त महानिदेशक जयपुर में लगाया.
आईपीएस अनिल पालीवाल को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेलवे जयपुर में लगाया.
आईपीएस विनीता ठाकुर को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हाउसिंग जयपुर में लगाया.
आईपीएस सुनील कुमार विश्नोई को उपमहानिरीक्षक पुलिस जयपुर में लगाया.
आईपीएस मनीष अग्रवाल को उप महानिरीक्षक पुलिस एसओजी जयपुर में लगाया.
आईपीएस विकास शर्मा को बतौर पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी में लगाया.
आईपीएस भवन भूषण यादव को उदयपुर पुलिस अधीक्षक बनाया गया.
आईपीएस ममता गुप्ता को करौली पुलिस अधीक्षक लगाया गया.
आईपीएस डॉ किरण कैन्ग सिद्ध को 11 वीं बटालियन कमांडेंट आरएसी दिल्ली लगाया.
आईपीएस श्याम सिंह को पुलिस अधीक्षक झुंझुनू.
आईपीएस नारायण टोगस को पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर.
आईपीएस अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम जयपुर में लगाया.
आईपीएस मोनिका सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौर में लगाया.
आईपीएस मृदुल का छावा को पुलिस अधीक्षक भरतपुर में लगाया.
आईपीएस विकास सागवान को जैसलमेर में लगाया.
आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रीय को पुलिस अधीक्षक सिरोही में लगाया.
आईपीएस रूपिंदर सिंह को लगाया महा निरीक्षक पुलिस, आरएसी जयपुर, आईपीएस लता मनोज कुमार को लगाया महा निरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज,
आईपीएस गौरव श्रीवास्तव को लगाया महा निरीक्षक पुलिस जयपुर, आईपीएस राहुल प्रकाश को लगाया उपमहानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज,
आईपीएस डॉ रवि को लगाया उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी जयपुर, आईपीएस रणधीर सिंह उप निरीक्षक पुलिस एसीबी जयपुर.
आपके शहर से (जयपुर)

UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

CM Ashok Gehlot: आदर्श स्टेडियम में आम सभा को करेंगे संबोधित, विकास कार्यो की मिलेगी सौगात | News18

RBSE 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगा जारी, देखें यहां सबसे पहले

PHOTOS: 1300 बीघे में नंदी शाला, शेर की तरह विचरण कर सकेंगे 10 हजार गोवंश, बड़ है प्लानिंग

चीकू के 300 पौधे ने किसान को कर दिया मालामाल! हर साल हो रही 8 लाख की कमाई

Sakshi Murder Case : Sakshi की दोस्त ने जो बोला सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश | Sahil Khan | Delhi News

मजदूर के बेटे का यूट्यूब पर धमाल, 6 महीने में 3 गाने हुए रिलीज; लाखों लोगों ने किया लाइक

Delhi Murder Case : Sakshi-Neetu की Insta Chat ने मर्डर की सुलझा दी गुत्थी ? | Delhi | Sahil Khan

दिल है कि मानता नहीं…50 साल पहले जैसलमेर के राम को दिल दे बैठी ऑस्ट्रेलिया की मरीना, अब हर साल होता है मिलन

City Palace में समर कैंप का आयोजन, Padmanabh Singh, बच्चों के साथ समर कैंप में ली पेंटिंग क्लासेज
.
Tags: Jaipur news, Rajasthan news in hindi, Rajasthan police
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 11:17 IST









