2 महिलाएं, 6 पुरुष और नारायणी दल का धावा, बंद कमरे में गंदे धंधे का खुलासा, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपालगंज. गोपालगंज में पुलिस (Gopalganj Police) ने रिहायशी इलाके में छापेमारी कर गलत धंधे का खुलासा किया है. ये कार्रवाई नगर थाना इलाके के वार्ड-25 में की गयी है. पुलिस की छापेमारी में रैकेट चला रही संचालिका समेत दो लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार किये गये हैं. जबकि, पांच बाइक और 10 मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं.

गोपालगंज शहर के रिहायशी इलाके में गलत धंधा करनेवालों के रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां कई महिलाएं शहर की तंग गलियों में हवशी लोगों के जिस्म की प्यास बुझाने बंद कमरे में दिन को हसीन और रात को रंगीन बनाने का काम कर रही थी. लेकिन, जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छापे मारकर घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा कर दिया दो महिलाओं को पकड़ लिया. इसके साथ 6 पुरुषों को आरेस्ट किया गया है जो इस गंदे धंधे में महिलाओं का साथ दे रहे थे.

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाने के वार्ड 25 में जनक सुपर मार्केट के पीछे गुबी खातून नाम की महिला के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. सूचना मिलते ही नारायणी दल के साथ नगर थाने की पुलिस रेड करने पहुंच गयी. जब पुलिस मकान के अंदर दाखिल हुई तो अय्याशी का अड्डा मिला. जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर से (पटना)

गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 5 बाइक, 10 मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले. उसके बाद पुलिस सभी को थाने लेकर चली गयी. जहां सभी से सख्ती से पूछताछ कर रही है और रैकेट के खुलासे के लिए सच जानने की कोशिश कर रही है. जिस संचालिका के मकान में यह धंधा चल रहा था उसके बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.

बहरहाल, पुलिस ने शहर के रिहायशी मोहल्ले में निजी मकान में चल रहे रैकेट के गंदे धंधे का पर्दाफाश करते हुए जिस्म के सौदेबाजों को गिरफ्तार कर हाथों में हथकड़ी पहना दिया और पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि इसके पहले भी नारायणी दल की पुलिस ने हरखुआ और सिनेमा रोड में छापेमारी कर रैकेट का खुलासा किया था. जिसके ठीक एक महीने बाद पुलिस ने वार्ड-25 में छापेमारी कर रैकेट का खुलासा किया, जो इलाके के लिए चिंता का विषय है.

Tags: Bihar crime news, Bihar latest news, Bihar News, Gopalganj Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें