Guess Who: एड एजेंसी में किया काम, शैतानी स्माइल देता ये बच्चा है आज 300 करोड़ के मालिक, टॉप एक्ट्रेस से की शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के मिलियन में फॉलोअर होते हैं, जो इनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं. कभी किसी फिल्म के अपडेट के लिए तो कभी इनके लुक और दीदार के लिए फैंस इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर दौड़ाते रहते हैं. लेकिन, क्या हो जब आपको अपने इन्हीं पसंदीदा स्टार्स के बचपन की तस्वीरें आपके सामने आ जाएं. यकीनन इनमें से कई को तो आप पहचान भी नहीं पाएंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के एक ऐसे ही स्टार के बचपन की तस्वीर (Bollywood Actor Childhood Photo) वायरल हो रही है, जिसे पहचान पाना बेहद मुश्किल है. अगर आप इस बच्चे को पहचान पाए तो आप वाकई में बॉलीवुड के उस्ताद कहलाएंगे.

अगर आप भी बॉलीवुड के इस स्टार को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए आपको इनसे जुड़े कुछ हिंट दे देते हैं. आज ये बच्चा बॉलीवुड का लीडिंग एक्टर है, जिसने अपने सपनों की रानी जैसी एक्ट्रेस से शादी की है. अब तो आप इस एक्टर को पहचान ही गए होंगे, अगर फिर भी नहीं पहचान पाए हैं तो हम ही आपको बता देते हैं कि फोटो में दिख रहा शैतानी स्माइल देता ये क्यूट सा बच्चा कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं.

रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें अनुष्का शर्मा उनके साथ लीड रोल में थीं. इसके बाद उन्होंने गोलियों की रामलीला, पद्मावत, लुटेरा, बाजीराव मस्तानी जैसी बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं. हालांकि, उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन रणवीर अभी भी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. रणवीर सिंह अपनी इस चाइल्डहुड फोटो में बेहद क्यूट और प्यारे लग रहे हैं. कई यूजर्स ने भी अभिनेत्री की तस्वीर पर रिएक्शन दिया है.

Deepika padukone, ranveer singh, Deepika padukone age, Deepika padukone upcoming films, Deepika padukone net worth, Deepika padukone fees, Deepika padukone income, Deepika padukone wealth, Deepika padukone property, ranveer singh upcoming films

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 सालों तक डेट करने के बाद शादी की थी. (फोटो साभार-instagram @ranveersingh)

रणवीर सिंह का नाम आते ही दीपिका का जिक्र होना भी लाजमी है. रणवीर कभी भी दीपिका पादुकोण को लेकर अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते. गोलियों की रासलीलाः रामलीला में साथ काम करते हुए रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण से प्यार हुआ और फिर उन्होंने एक्ट्रेस से अपने प्यार का इजहार किया. तब दीपिका रणबीर कपूर से ब्रेकअप के अपने दर्द से उबर रही थीं. रणवीर ने अपने प्यार से धीरे-धीरे कर दीपिका के दिल में जगह बनाई और फिर दोनों ने 2018 में शादी कर ली.

Tags: Bollywood, Entertainment, Ranveer Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें